रांची: राजीव रंजन राजू ने आज गांव में घूम कर गरीब असहाय लोगों से मुलाकात की एवं उनका हालचाल जाना. इस दौरान उन्होंने सभी से इस वैश्विक महामारी से बचने के लिए मास्क, ग्लव्स पहनने तथा सेनिटाइजर लगाने का आग्रह किया और विशेष रूप से सामाजिक दूरी का कड़ाई से पालन करने को भी कहा.
उन्होंने हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भी तारीफ की और कहा कि संसाधन की कमी के बावजूद जिस प्रकार से अब तक मुख्यमंत्री ने इस संकट की घड़ी में कार्य किया है वो तारीफे काबिल है.
अपने आवास पर गरीब प्रवासी मजदूरों के बीच राशन वितरण किया और सभी से आग्रह किया की सामाजिक दूरी का पालन करते हुए अपने अपने घरों में रहें. किसी भी कीमत में घर से बाहर ना निकालें और समाज के लिए उदाहरण पेश करें.

