रांची: रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक बच्चा स्वर्णरेखा नदी में डूब गया। बच्चे की तलाश जारी है, परंतु अब तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रतिदिन की तरह बच्चा क्रिकेट खेलने के लिए स्वर्णरेखा नदी पार कर खेलगांव की जा रहा था, इसी दौरान पैर फिसलने के कारण वह नदी में बह गया। नदी में तेज बहाव के कारण बच्चा संभवतः चट्टान के बीच किसी खाई में फंस गया है, जिसके कारण उसे खोजने में परेशानी हो रही है।

