BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

RJD का नीतीश पर तंज, कहा- बच्चा परीक्षा में फेल हो जाए, बोले की नाम लिखवाने का मन नहीं था

by bnnbharat.com
December 28, 2020
in समाचार
बिहार के सीएम नीतिश कुमार कल आयेंगे रांची
Share on FacebookShare on Twitter

पटना: अरूणाचल प्रदेश में जैसे हीं जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के 6 विधायक भारतीय जनता दल (भाजपा) के पाले आए वैसे हीं बिहार की राजनीति ने एक बार फिर से सियासी हवा का रूख मोरते हुए करवट बदल ली. अब एनडीए की अगुवाई वाली नीतीश सरकार में सब कुछ ठीक नजर नहीं आ रहा है.

अरूणाचल प्रदेश के 6 विधायकों के बीजेपी में शामिल होने को लेकर जेडीयू ने सख्त बयान दिए हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तो यहां तक कह दिया कि मुझे सीएम बनने का मन नहीं था. बीजेपी अपनी पार्टियों में से किसी को भी बना सकती थी. अब जेडीयू और बीजेपी में ठनी जंग का फायदा विपक्षी पार्टियों को दिख रहा है. इसलिए राजद बयानबाजी में जुट गई है.

सोमवार को राजद ने नीतीश के इस बयान को लेकर तंज कसा. ट्वीट करते हुए विशाल यादव ने लिखा कि ये वहीं बात हो गई है कि कोई बच्चा परीक्षा में फेल हो जाए और बाद में बोले की नामांकन करवाने का मन नहीं था. यादव के इस ट्वीट को राजद ने रिट्वीट किया.

राज्य में क्राइम रेट लगातार बढ़ रहा है. आपराधिक घटनाएं हर रोज हो रही है. इस बात को लेकर विपक्ष नीतीश सरकार को घेरने में जुटी हुई है. आपराधिक मामले को लेकर सीएम नीतीश ने बीते दिनों हाईलेवल मीटिंग बुलाई थी. लेकिन, फिर भी घटनाएं नहीं रूक रही है.

विशाल यादव ने कुछ अखबारों में आपराधिक घटनाओं के किए जिक्र को शेयर करते हुए लिखा, “बिहार में सिर्फ नीतीश जी सुरक्षित हैं,बाकी सब किस्मत व अपराधियों के भरोसे है.जो CM कहता हो मुझे CM बनने का मन नहीं था मगर बना दिया गया.ये तो वही बात हो गई जो विद्यार्थी अच्छा परिणाम नहीं दे पाता है तो वो बहाना बनाता है की हमें पढ़ने की इच्छा नहीं थी लेकिन नामांकन करा दिया गया.”

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हेमंत सरकार के एक सालः राज्यवासियों को देंगे 2550 करोड़ की सौगात

Next Post

किसान आंदोलन: किसानों पर 1300 से ज्यादा मोबाइल टॉवरों को नुकसान पहुंचाने का आरोप

Next Post
किसानों ने सभी टोल प्लाजा पर किया कब्जा, भारी संख्या में सुरक्षाबल तैनात

किसान आंदोलन: किसानों पर 1300 से ज्यादा मोबाइल टॉवरों को नुकसान पहुंचाने का आरोप

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d