BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बाल कल्याण समिति एवं प्रबंधन समिति ने किया पर्यवेक्षण एवं बैठक

by bnnbharat.com
February 1, 2020
in समाचार
बाल कल्याण समिति एवं प्रबंधन समिति ने किया पर्यवेक्षण एवं बैठक
Share on FacebookShare on Twitter

 जितनारायण शर्मा,

गोड्डा :  शुक्रवार को मेहरमा प्रखंड के सौरीचकला स्थित मिशनरीज ऑफ चैरिटी द्वारा संचालित बालगृह के प्रबंधन समिति एवं बाल कल्याण समिति गोड्डा के पदाधिकारीगण और सदस्यों द्वारा भ्रमण एवं पर्यवेक्षण किया गया. पर्यवेक्षण के उपरान्त प्रबंधन समिति की बैठक की गई.

इस बैठक में बच्चों के स्वास्थ्य, चिकित्सीय सुविधा, पोषण आहार, देखरेख, सुरक्षा, साफ-सफाई आदि का मुआयना किया गया.  मौसम के अनुकूल बच्चों के लिए पोषण आहार, खाद्य एवं पेय पदार्थ, कपड़े एवं बच्चों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया गया. संस्था में आवासित अनाथ, परित्यक्त, अभ्यर्पित, खोया-पाया बच्चों के विषय में नियमित रूप से विभाग को जानकारी देने कहा गया.

ऐसे बच्चे जिनका कोई लीगल कस्टोडियन या दावेदार नहीं है तो नियमानुकूल प्रक्रिया पूरी कर ऐसे बच्चों को एडॉप्शन का अवसर दिया जाना है और ऐसे बच्चे जिन्हें एडॉप्शन की आवश्यकता है इसकी सूचना बाल देखभाल संस्था द्वारा ससमय बाल कल्याण समिति एवं जिला बाल संरक्षण इकाई को दिया जाना है.

मौके पर बाल कल्याण समिति के विजय कुमार, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी रितेश कुमार, संरक्षण पदाधिकारी (संस्थागत देखभाल) विकास चंद्र, चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ जुनैद आलम, डॉ राजकुमार, महिला पर्यवेक्षिका बेबी हेम्ब्रम, मिशनरीज ऑफ़ चैरिटी की सीनियर सिस्टर फ्लोरेंस एवं अन्य उपस्थित हुए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आज का पंचांग, आपका दिन मंगलमय हो

Next Post

विदाई समारोह का आयोजन

Next Post
विदाई समारोह का आयोजन

विदाई समारोह का आयोजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d