झारखंड : झारखंड राज्य बाल कल्याण परिषद के तत्वधान में आज लाबेद ग्राम जगन्नाथपुर में 200 और पोखर टोली एयरपोर्ट के पास लगभग 200 बच्चों को स्टेशनरी कॉपी किताब बिस्किट मास्क का वितरण किया गया.
इसके साथ झारखंड राज्य बाल कल्याण परिषद के मेंबर डॉ राजीव कुमार ने होम्योपैथी एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा आर्सेनिक एल्बम 30 का भी वितरण 360 परिवारों में कराया.
झारखंड राज कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष श्रीमती पुष्पा भुवालका , संयुक्त सचिव श्रीमती पूनम आनंद और श्रीमती रंजना मलिक एवं परिषद के सदस्य विनीता शरण ,आरती वर्मा ,अनीता शेखर, प्रकृति जयरथ, गीता शर्मा और अतुल गिरा उपस्थित थे इसमें परिषद के सभी सदस्यों का सहयोग रहा.

