BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बच्चों ने 50 साल बाद कराई अपने परिजनों की शादी

by bnnbharat.com
February 17, 2020
in Uncategorized
बच्चों ने 50 साल बाद कराई अपने परिजनों की शादी

बच्चों ने 50 साल बाद कराई अपने परिजनों की शादी

Share on FacebookShare on Twitter

रायपुर: 73 के दूल्हे और 67 साल की दुल्हन की उनके बच्चों ने 50 साल बाद शादी करवाई है. यह अनोखा मामला छत्तीसगढ़ के कवर्धा का है. यहां एक जोड़े का अपनी शादी करने का अरमान 50 साल बाद पूरा हुआ है. यहां पर अपने पिता की इच्छा पूरी करते हुए बेटे ने हिंदू रीति -रिवाज से बुजुर्ग दंपति की ऐतिहासिक शादी कराई. कवर्धा जनपद के ग्राम खैरझिटी में रहने वाले सुकाल निषाद 73 साल और गौतरहिन बाई निषाद ने 14 फरवरी को यानी कि वेलेंटाइन डे पर प्रेम-विवाह में बंध गए. हालांकि इनकी तीन संतानें दो बेटा और एक बेटी है, जिनकी भी शादी हो गई है.

सुकाल राम को इस बात का मलाल था कि उसकी शादी धूमधाम से और रीति रिवाज के हिसाब से नहीं हुई थी. इसे लेकर गांव में चर्चा था कि मरने के बाद उसे मोक्ष की प्राप्ति नहीं होगी. लिहाजा गांव वाले और परिवार की रजामंदी से गांव में चल रहे नवधा रामायण स्थल में सबकी सहमति से उसका वरमाला कार्यक्रम हुआ. तेल हल्दी लगाया गया. पूरी तरह से परंपरा का निर्वहन करते हुए शादी रचाई गई, जो पूरे जिले में चर्चा का विषय रहा.

कवर्धा के ग्राम खैरझिटी की इस प्रेम कहानी की शुरुआत 50 साल पहले हुई थी, जब सुकाल राम अपने मित्र के लिए लड़की देखने बेमेतरा जिले के ग्राम बिरसिंघी गए थे. जिस लड़की को देखने गए थे, उसकी छोटी बहन थी गौतरहीन निषाद, जो सुकाल को पसंद आ गई. लेकिन उस समय सुकाल के परिवार की आर्थिक स्थिती ठीक नहीं थी. लिहाजा दोनों शादी के बंधन में नहीं बंध सके. हालांकि बाद में सुकाल गौतरहीन को बिना शादी किए बीवी मानकर घर ले आया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

खड़े ट्रक से टकराई कार, 6 की मौत, 6 गंभीर

Next Post

टीवी देखना बंद करना ही होगा: रवीश कुमार

Next Post
टीवी देखना बंद करना ही होगा: रवीश कुमार

टीवी देखना बंद करना ही होगा: रवीश कुमार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d