अमन राज,
गोड्डा (पथरगामा): रविवार को होने वाले राष्ट्रीय पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान हेतु लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए प्रखंड के तमाम विद्यालयों ने प्रभात फेरी निकाला.
उसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय चिलकारा के प्रधानाध्यापक बलराम कुमार विद्यालय के बच्चों के साथ हम सब ने ठाना है पोलियो दूर भगाना है के नारे के साथ प्रभातफेरी निकालकर पूरे गांव का भ्रमण किया.
प्रभात फेरी में बच्चों के अलावे समस्त विद्यालय परिवार भी शामिल थे.

