BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, किए गए पुरस्कृत

by bnnbharat.com
December 18, 2019
in समाचार
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, किए गए पुरस्कृत
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: राजधानी रांची के क्लब रोड स्थित इंटरनेशनल लाइब्रेरी में इंटर स्कूल फैंसी ड्रेस कंपटीशन का आज  आयोजन किया गया. इसमें शहर के विभिन्न स्कूलों से बच्चों ने भाग लिया और अपने हुनर का प्रदर्शन किया. इस कंपटीशन में आए बच्चों ने विभिन्न तरह की भूमिका में मंच पर प्रदर्शन किया परिजन और दर्शक खूब आनंद ले रहे थे. बच्चों की प्रतिभा देख सब आश्चर्यचकित थे और उन्हें प्रोत्साहित कर रहे थे.

इस प्रतियोगिता में प्री नर्सरी से लेकर पांचवी क्लास तक के बच्चों ने हिस्सा लिया. उन्हें तीन ग्रुप में बांटा गया था. ग्रुप वन में प्री नर्सरी से लेकर केजी के बच्चे शामिल थे. वे कार्टून और फेयरी टेल से संबंधित कैरेक्टर्स में ढलकर मंच पर अपना हुनर दिखा रहे थे. प्रतियोगिता की जज वी पंकज ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चोंं की प्रतिभा को निखाने का प्रयास किया जाता है. यह प्रतियोगिता हर साल होती है.

ग्रुप टू के बच्चे विवेकानंद, चाणक्य, रानी लक्ष्मीबाई सहित विश्व के कई मशहूर पर्सनालिटी बनकर आये थे. जिसमें फ्रीडम फाइटर और राष्ट्रीय लीडर शामिल हैं. ग्रुप थ्री में क्लास तीसरी से लेकर पांचवी तक के बच्चे शामिल थे. इस वर्ग के बच्चों ने अपने फेवरेट प्रोफेशंस के कै‍रेक्टर को चुना था और उसी से संबंधित मॉडल में ढलकर मंच पर आये थे. इसके बाद उन्हें बताना था कि उन्होंने अपने रोल मॉडल को क्यों चुना है. इस प्रतिस्पर्धा में हर स्कूल को हर ग्रुप में दो एंट्रीज ही करनी थी. इसलिए एक स्कूल से 6 प्रतिभागी शामिल हो सकते थे. प्रतिभागियों को अपने कैरेक्टर से संबंधित कुछ बातें अभिनय करते हुए भी जजों के सामने रखनी थी. जज रेखा मिश्रा ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों में आत्मविश्वास आता है और आने वाले समय में वे बड़े मंच पर बेहतर ढंग से खुद को प्रस्तुत करने के लिए समक्ष हो पाते हैं. प्रतियोगिता में हर ग्रुप में पहले, दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर आए प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट और ट्रॉफी देकर सम्माानित किया गया.
ग्रुप वन में प्रथम पुरस्कार साविरा राकेश पांडे, द्वितीय पुरस्कार दीया विरमानी, तृतीय पुरस्कार शुभम राज एवं चौथा पुरस्कार स्वरित को दिया गया. दूसरे ग्रुप में प्रथम पुरस्कार पेखम, द्वितीय पुरस्कार अनन्या, तृतीय पुरस्कार शैली एवं चौथे पुरस्कार आशी सिंह को दिया गया. वहीं तीसरे ग्रुप में प्रथम पुरस्कार मानव श्रेष्ठ, द्वितीय पुरस्कार अमोघ शक्ति, तृतीय पुरस्कार सृष्टि कुमारी एवं चौथा प्रथम पुरस्कार सौम्या जयसवाल को दिया गया. इस प्रतियोगिता को वी पंकज, रेखा मिश्रा और निवेदिता शर्मा ने जज किया. इस प्रतियोगिता का आयोजन स्मिता खेमका ने किया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

थम गया चुनाव प्रचार का शोर, घर-घर जाकर लगा रहे जोर

Next Post

शेयर बाजार में ऐतिहासिक ऊंचाई दर्ज, सेंसेक्स 206.40 अंक की बढ़त के साथ हुआ बंद

Next Post
शेयर बाजार में ऐतिहासिक ऊंचाई दर्ज, सेंसेक्स 206.40 अंक की बढ़त के साथ हुआ बंद

शेयर बाजार में ऐतिहासिक ऊंचाई दर्ज, सेंसेक्स 206.40 अंक की बढ़त के साथ हुआ बंद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d