धनबाद:- 31 जनवरी 2021 को पल्स पोलियो अभियान के तहत जिले के 1984 बूथों पर बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पिलाई जाएगी.
इस संबंध में उपायुक्त उमा शंकर सिंह ने बताया कि रविवार 31 जनवरी 2021 को पूरे जिले में पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा.
अभियान के तहत 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी. पूरे जिले में कुल 1984 बूथों पर स्वास्थ्य कर्मियों के माध्यम से 5 साल तक के बच्चों को जिंदगी की दो बूंद (पल्स पोलियो) खुराक पिलाई जाएगी.
उन्होंने सभी जिला वासियों से अपील की है कि अपने अपने बच्चों को लेकर पोलियो बूथ पर अवश्य जाएं और 5 साल तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाए.
एक फरवरी और 2 फरवरी को पल्स पोलियो अभियान के तहत स्वास्थ्य कर्मी घर घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगे.

