BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मास्टर साहब का कारनामाः कबाड़ में बेची बच्चों की किताबें

by bnnbharat.com
February 20, 2021
in समाचार
मास्टर साहब का कारनामाः कबाड़ में बेची बच्चों की किताबें
Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः झारखंड के मास्टर साहबों का क्या कहना। बच्चों का भविष्य संवारने की जगह उनके भविष्य के साथ ही खिलवाड़ करने में लगे हैं। बच्चों की किताबें कौड़ी के भाव में बेच रहे हैं। ऐसा ही मामला दुमका में हुआ है। दुमका में सरकारी किताबों से भरी एक पिकअप गाड़ी को जब्त किया है. गरीब बच्चों की किताबों का कबाड़ी की दुकान पर सौदा करने के लिए ले जाया जा रहा था. बताया गया है कि निशुल्क वितरण के लिए आईं इन किताबों को खुद शिक्षकों ने कुछ पैसों की खातिर बेच दिया था. शिक्षा विभाग की टीम द्वारा बरामद की गईं ये किताबें दुमका जिले के गणपुरा मध्य विद्यालय की बताई जा रही हैं. शिक्षकों ने किताबों को कबाड़ में सिर्फ कुछ रुपयों के खातिर बेच दिया. इसका खुलासा खुद खरीदने वाले कबाड़ी ने किया. ये किताबें झारखंड सरकार द्वारा झारखंड शिक्षा परियोजना के तहत सरकारी स्कूलों में गरीब बच्चों के लिए भेजी जाती हैं, जिससे ये बच्चे पढ़ाई कर सकें. इन किताबों का वितरण पूरी तरह निशुल्क होता है. सरकार का स्पष्ट निर्देश है कि इन किताबों को न तो कोई व्यापारी खरीद सकता है और ना ही कोई इन्हें बेच सकता है. दरअसल ये किताबें पिकअप गाड़ी में लादकर ले जाई जा रही थीं. जब शिक्षा विभाग के अधिकारियों की इस गाड़ी पर नजर पड़ी, तो उन्होंने गाड़ी को रुकवा लिया. जब देखा गया, तो पाया कि गाड़ी में झारखंड शिक्षा परियोजना के तहत निशुल्क बांटे जाने वाली किताबे हैं.इसके बाद शिक्षा विभाग की टीम ने इस गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया. बताया गया है कि इन किताबों को दुमका के रास्ते पश्चिम बंगाल की ओर ले जाया जा रहा था. शिक्षा विभाग के अधिकारी इस मामले की जांच कर रहे हैं. बताया गया है कि कबाड़ी के यहां से इन किताबों को छोटे कारखानों को बेचा जाता है, जहां इन किताबों के पन्नों से दोने बनाने का काम होता है

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अर्जुन तेंदुलकर के बचाव में ट्रोलर्स को सारा तेंदुलकर ने दिया जवाब, मुझे तुम पर गर्व

Next Post

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर पीएम मोदी बोलेः पहले की सरकारों के चलते हुआ ऐसा

Next Post
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर पीएम मोदी बोलेः पहले की सरकारों के चलते हुआ ऐसा

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर पीएम मोदी बोलेः पहले की सरकारों के चलते हुआ ऐसा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d