BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

चीन ने ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार को जासूसी के संदेह में किया गिरफ्तार

by bnnbharat.com
February 8, 2021
in समाचार
चीन ने ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार को जासूसी के संदेह में किया गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter

चीन: चीन ने एक बार फिर दुनिया को अपना असली चेहरा दिखाया है. ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार चेंग ली को महीनों तक नजरबंदी में रखने के बाद चीन ने अब उन्हें औपचारिक रूप से देश की गुप्त सूचनाओं को विदेशों में लीक करने में आरोप में गिरफ्तार कर लिया है. ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने इसकी पुष्टि की है. नजरबंदी से पहले चेंग ली चीन के सरकारी मीडिया चैनल सीजीटीएन में टीवी प्रजेंटर थीं.

ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों ने बताया कि चेंग को अगस्त में हिरासत में लिया गया था और बीते शुक्रवार उन पर जासूसी का आरोप लगाकर गिरफ्तार किया गया. कैनबरा ने लगातार चेंग की हिरासत को लेकर बीजिंग के समक्ष अपनी नाराजगी और चिंता जाहिर की थी. ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री मॉरिस पायने ने कहा कि हम अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार बीजिंग से चेंग के लिए न्याय, प्रक्रियात्मक निष्पक्षता और मानवीय उपचार को पूरा करने की उम्मीद करते है. इस कठिन समय में हमारी संवेदनाएं चेंग और उनके परिवार के साथ है.

अगस्त में चेंग ली अचानक टेलीविजन पर शो नहीं करते हुए नजर आने लगी. वहीं, उनका अपने दोस्तों और परिवार संग सभी संपर्क भी टूट गया. इससे उनके रिश्तेदारों और परिवार के बीच चिंता की लहर दौड़ गई. चीन ने दुनिया को बताया कि उन्हें एक अज्ञात स्थान पर आवासीय निगरानी के तहत रखा गया है. ऑस्ट्रेलिया और चीन के बीच हुए द्विपक्षीय काउंसलर समझौते के तहत ऑस्ट्रेलियाई दूतावास को पिछले छह महीने में छह बार चेंग ली से मिलने की इजाजत दी गई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

एएनसी चेक-अप की मदद से मातृ स्वास्थ्य में हो रहा सुधार

Next Post

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- जब मोदी मुख्यमंत्री थे, तब लिखित में MSP की बात करते थे, आज क्यों नहीं

Next Post
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- जब मोदी मुख्यमंत्री थे, तब लिखित में MSP की बात करते थे, आज क्यों नहीं

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- जब मोदी मुख्यमंत्री थे, तब लिखित में MSP की बात करते थे, आज क्यों नहीं

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d