BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

चीन सीमा विवाद: CDS रावत ने कहा की चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के गतिरोध से निपटने के लिए सैन्य विकल्प तैयार

by bnnbharat.com
August 24, 2020
in समाचार
चीन सीमा विवाद: CDS रावत ने कहा की चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के गतिरोध से निपटने के लिए सैन्य विकल्प तैयार
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:  लद्दाख में चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के गतिरोध से निपटने के लिए सैन्य विकल्प तैयार हैं. यह कहना है भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ सीडीएस जनरल बिपिन रावत का. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि इसका इस्तेमाल तभी किया जाएगा जब दोनों सेनाओं के बीच बातचीत और राजनयिक विकल्प से कोई हल नहीं निकलेगा.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जनरल रावत ने कहा, ‘वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर गतिरोध अलग-अलग धारणाओं के कारण होते हैं. रक्षा सेवाओं को ऐसे अभियानों पर  निगरानी रखने और घुसपैठ को रोकने का काम सौंपा जाता है. ऐसी किसी भी गतिविधि का शांतिपूर्वक हल करने और घुसपैठ को रोकने के लिए सरकारी दृष्टिकोण अपनाया जाता है. रक्षा सेवाएं हमेशा सैन्य विकल्पों के लिए तैयार रहती हैं, एलएसी पर यथास्थिति को बहाल करने के कोई प्रयास सफल नहीं होने चाहिए.’
उन्होंने कहा, ‘रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए जिम्मेदार सभी लोग इस उद्देश्य के साथ सभी विकल्पों की समीक्षा कर रहे हैं कि पीएलए लद्दाख में यथास्थिति बहाल करना चाहता है.’ 2017 में जब भारत और चीन के बीच 73 दिनों का गतिरोध हुआ था उस समय सीडीएस रावत सेनाध्यक्ष का पदभार संभाल रहे थे. उन्होंने इस धारणा को दूर किया कि प्रमुख खुफिया एजेंसियों के बीच समन्वय की कमी है.

उन्होंने कहा कि भारत की हिंद महासागर क्षेत्र के साथ-साथ उत्तरी और पश्चिमी सीमाओं पर एक विशाल फ्रंट-लाइन है, जिनमें से सभी को निरंतर निगरानी की आवश्यकता होती है. सीडीएस के अनुसार, भारत अपने हित के क्षेत्रों पर नजर रखने के लिए चौबीसों घंटे क्षमताओं का अधिग्रहण करने की दिशा में काम कर रहा है. सूचनाओं के संग्रहण और संयोजन के लिए जिम्मेदार एजेंसियों के बीच नियमित रूप से बातचीत होती है. उन्होंने बताया कि लद्दाख या किसी अन्य क्षेत्र में जमीन पर स्थिति से सभी को लगातार अवगत कराया जा रहा है.

बता दें कि शनिवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एनएसए और तीन सेवा प्रमुखों के साथ लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीन के साथ जारी गतिरोध पर चर्चा की. चीन ने लद्दाख में एलएसी पर बिल्टअप कर लिया है. वहीं भारत ने भी उसका मुकबाला करने के लिए भारीसंख्या में जवान और हथियारों की तैनाती की हुई है.

 

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कांग्रेस कार्यसमिति की अहम बैठक आज, पायलट ने जताई इच्छा, राहुल करें कांग्रेस का नेतृत्व

Next Post

पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली की आज पहली पुण्यतिथि, PM मोदी सहित कई नेताओं ने किया याद

Next Post
पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली की आज पहली पुण्यतिथि, PM मोदी सहित कई नेताओं ने किया याद

पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली की आज पहली पुण्यतिथि, PM मोदी सहित कई नेताओं ने किया याद

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d