BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भारत पर साइबर अटैक की फिराक में चीन, खुफिया एजेंसी ने किया अलर्ट

by bnnbharat.com
June 21, 2020
in Uncategorized
भारत पर साइबर अटैक की फिराक में चीन, खुफिया एजेंसी ने किया अलर्ट

भारत पर साइबर अटैक की फिराक में चीन, खुफिया एजेंसी ने किया अलर्ट

Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: गलवान घाटी में घुसपैठ के अपने मंसूबे नाकाम होने के बाद चीन एक और नापाक चाल चलने की तैयारी में हैं. साइबर खुफिया फर्म से मिली जानकारी के अनुसार चीन रविवार से भारत पर साइबर अटैक कर सकता है. इस साइबर अटैक में कई सरकारी एजेंसियां, मीडिया घराने, फार्मा कंपनीज, टेलीकॉम आपरेटर्स और एक बड़ी टायर कंपनी को चीनी हैकर्स निशाना बना सकते हैं.

साइबर खुफिया फर्म साइफार्मा के अनुसार दस दिनों पहले डार्क वेब पर कुछ लोगों को चीनी भाषा मंदारिन और कंटोनीस में बात करते हुए पाया गया था, वे भारत को सबक सिखाने की बात कर रहे थे. सबसे ज्यादा खतरा मीडिया घरानों को हो सकता है.

साइफार्मा के चेयरमैन और सीईओ कुमार रितेश ने बताया कि इन हैकिंग ग्रुप्स में गोथिक पांडा और स्टोन पांडा शामिल है, जिनका सीधा संबंध चीनी सेना से है. ये चीनी सेना के लिए काम करते हैं और अमेरिका तथा हांगकांग इनके निशाने पर रहे हैं.

20 लाख ईमेल निशाने पर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस साइबर अटैक में एक ईमेल ncov2019.gov.in से हमला हो सकता है. इस ईमेल का विषय Free Covid 19 Test हो सकता है. इसलिए ईमेल यूजर्स को आगाह किया गया है कि इस ईमेल से आए मेल या अटैचमेंट नहीं खोले. इसके अलावा भी अनजान लोगों के ईमेल को नहीं खोले. चीनी हैकर्स के निशाने पर 20 लाख भारतीयों के ईमेल अकाउंट हैं. पिछले दिनों इसी तरह का साइबर अटैक ऑस्ट्रेलिया पर हो चुका है.

चीन की विशाल साइबर आर्मी:

चीन की अपनी साइबर आर्मी है, जिसमें 3 लाख से ज्यादा लोग शामिल है. इन दिनों शक्तिशाली देशों के बीच साइबर अटैक आम बात हो गई है. जब देश एक-दूसरे से युद्ध के मैदान में नहीं उलझना चाहते हैं तो वे एक-दूसरे के खिलाफ साइबर अटैक करते हैं. चीन इस मामले में सबसे आगे है.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

Corona Update India: एक दिन में 15000 से ज्यादा केस, संक्रमितों की संख्या चार लाख के पार

Next Post

गृह एवं लोक स्वास्थ्य मंत्री ने जरूरतमंदों के बीच किया राहत सामग्री का वितरण

Next Post
गृह एवं लोक स्वास्थ्य मंत्री ने जरूरतमंदों के बीच किया राहत सामग्री का वितरण

गृह एवं लोक स्वास्थ्य मंत्री ने जरूरतमंदों के बीच किया राहत सामग्री का वितरण

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d