दिल्ली: भारत-चीन के बीच सीमा पर हुए विवाद के बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बयान दिया है. विदेश मंत्री एस जयशंकर का कहना है चीन भूले नहीं कि तरक्की सिर्फ उसने नहीं की है भारत ने भी की है.
लद्दाख के पैंगोंग में विवाद के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यह भी कहा है. देशों को जल्द इसका बातचीत से हल निकालना ही होगा. यह द्विपक्षीय रिश्तो के लिए जरूरी है.
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यह बयान यूएस-इंडिया स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप फोरम में दिया है. विदेश मंत्री ने यह भी कहा, चीन के विकास के बारे में दुनिया के बाकी देशों की तरह हम भी जानते हैं.
उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा, बीते 3 दशकों में भारत ने भी तरक्की की है चीन को यह भी याद रखना उतना ही जरूरी है. यदि चीन ऐसे ही विस्तारवादी नीति पर चला तो भारत उसकी क्षमताओं की बराबरी करके वैसा ही जवाब जरूर देगा.

