BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नरसंहार से ध्‍यान हटाने के लिए बड़े पैमाने पर दुष्प्रचार कर रहा चीन: ट्रंप

by bnnbharat.com
May 21, 2020
in समाचार
नरसंहार से ध्‍यान हटाने के लिए बड़े पैमाने पर दुष्प्रचार कर रहा चीन: ट्रंप
Share on FacebookShare on Twitter

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना महामारी को लेकर चीन को फिर घेरा है. उन्होंने कहा कि चीन ने दुनिया में जो दर्द और नरसंहार का प्रसार किया है, वह उससे ध्यान हटाने के प्रयास में बड़े पैमाने पर दुष्प्रचार कर कर रहा है.

ट्रंप ने बुधवार को ट्वीट में कोरोना से निपटने को लेकर चीन के प्रति निराशा जाहिर करते हुए यह दावा किया कि उसकी अक्षमता के चलते ही पूरे विश्व में बड़ी संख्या में लोगों की जान जा रही है.

उन्होंने ट्वीट में लिखा, ‘चीन बड़े पैमाने पर दुष्प्रचार अभियान चला रहा है, क्योंकि वह चाहता है कि सुस्त जो बिडेन राष्ट्रपति चुनाव जीत जाएं, ताकि वह अमेरिका का शोषण करना जारी रख सके. जैसा वह मेरे आने से पहले दशकों से कर रहा था.’ अमेरिका में नवंबर में राष्ट्रपति चुनाव होने वाला है. इसमें बिडेन विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी के संभावित उम्मीदवार माने जा रहे हैं.

महामारी के लिए चीन की ओर कई बार अंगुली उठा चुके ट्रंप पहले ही चेतावनी दे चुके हैं कि अगर वह जानबूझकर कोरोना फैलाने का जिम्मेदार पाया गया तो उसे इसके परिणाम भुगतने होंगे.

उन्होंने हाल में यह भी कहा था कि कोरोना वायरस की उत्पत्ति चीन के वुहान शहर की एक वायरोलॉजी लैब में ही हुई थी. उनका यह भी मानना है कि चीन ने कोरोना वायरस के प्रारंभिक संक्रमण के बारे में पारदर्शिता नहीं दिखाई थी.

ट्रंप ने बुधवार को ह्वाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उनकी मलेरिया रोधी दवा हाइड्रोक्सीक्लोरोक्विन (एचसीक्यू) की खुराक एक-दो दिनों में पूरी हो जाएगी. उन्होंने गत मंगलवार को खुद ही बताया था कि वह कोरोना के प्रकोप से बचने के लिए डेढ़ हफ्ते से इस दवा का नियमित सेवन कर रहे हैं.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

प्रवासी मजदूरों का सफर हो रहा आसान, 902 श्रमिकों को भेजा गया घर

Next Post

CM योगी ने कहा, प्रदेश की संपदा हैं प्रवासी मजदूर, इनसे होगी तरक्की

Next Post
CM योगी ने कहा, प्रदेश की संपदा हैं प्रवासी मजदूर, इनसे होगी तरक्की

CM योगी ने कहा, प्रदेश की संपदा हैं प्रवासी मजदूर, इनसे होगी तरक्की

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d