BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

माइनस 40 डिग्री तापमान में भी लद्दाख छोड़ने को तैयार नहीं चीन, जवानों को दिए आधुनिक उपकरण

by bnnbharat.com
October 30, 2020
in समाचार
माइनस 40 डिग्री तापमान में भी लद्दाख छोड़ने को तैयार नहीं चीन, जवानों को दिए आधुनिक उपकरण
Share on FacebookShare on Twitter

बीजिंग: आगामी सर्दी के सीजन में भी पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के बीच चल रहा सैन्य गतिरोध कम होने के आसार नहीं दिख रहे हैं. चीन के रक्षा मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने अपने जवानों को लद्दाख की भयानक सर्दी से निपटने के लिए आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराए हैं.

चीनी रक्षा मंत्रालय के इस बयान से अंदाजा लगाया जा रहा है कि चीन अपनी सेना को क्षेत्र में माइनस 40 डिग्री तक तापमान पहुंच जाने पर भी पीछे नहीं हटाएगा.
चीन के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता सीनियर कर्नल वू क्वान ने ऑनलाइन ब्रीफिंग में कहा कि निवास के मामले में जवानों को नई डिस्माउंटेबल सेल्फ एनर्जाइज्ड इंसुलेटिड केबिन उपलब्ध कराए गए हैं, जिन्हें वे खुद भी स्थापित कर सकते हैं.

क्वान ने दावा किया कि पांच हजार मीटर की ऊंचाई पर माइनस 40 डिग्री तापमान वाले क्षेत्रों में इन आधुनिक केबिन के अंदर का तापमान अधिकतम 15 डिग्री पर बरकरार रखा जा सकता है. क्वान ने कहा, इस केबिन के अलावा जवानों को अलग-अलग स्लीपिंग बैग, डाउन ट्रेनिंग कोट और कोल्डप्रूफ जूते भी उपलब्ध कराए गए हैं.

इन सभी की खासियत ठंड को रोकने और अंदर की गर्मी को बनाए रखने की है. साथ ही ये पोर्टेबल और बेहद आरामदेह हैं. इन्हें विशेष तौर पर ऊंचे ठंडे पहाड़ी क्षेत्रों के लिए ही डिजाइन किया गया है.

क्वान ने दावा किया कि चीनी सेना को खाना गर्म रखने के लिए भी थर्मल इंसुलेशन उपकरण दिया गया है. साथ ही ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों के लिए आउटडोर रखने लायक तत्काल तैयार होने वाले खाने का परीक्षण किया जा रहा है. क्वान ने दावा किया कि चीनी सेना अग्रणी चौकियों पर तैनात अपने जवानों तक ड्रोन विमानों के जरिये ताजे फल और सब्जी उपलब्ध कराएगी.

बता दें कि चीन ने पूर्वी लद्दाख के शून्य से कम तापमान वाले मौसम में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर पांच महीने पहले मई की शुरुआत में चालू हुए सैन्य गतिरोध के दौरान तनाव बढ़ने पर हजारों सैनिक तैनात किए थे, जो अब भी वहीं तैनात हैं. हालांकि भारत और चीन, विभिन्न सैन्य, कूटनीतिक व राजनयिक वार्ताओं के जरिये तनाव को कम करने का प्रयास कर रहे हैं.

चीन के साथ सैन्य वार्ता का किसी बाहरी मुद्दे से संबंध नहीं : भारत

भारत ने बृहस्पतिवार को स्पष्ट कर दिया कि चीन के साथ सीमा विवाद को लेकर चल रही सैन्य वार्ताओं का किसी बाहरी मुद्दे से कोई संबंध नहीं है. यह बयान हाल ही में हुई भारत-अमेरिका 2प्लस2 वार्ता के बाद आया है, जिसमें दोनों देशों ने पूर्वी लद्दाख और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बीजिंग के सैन्य हस्तक्षेप को लेकर चर्चा की थी. साथ ही दोनों देशों ने इस वार्ता के दौरान एक सैन्य समझौता भी किया था.

चीन के साथ कॉर्प्स कमांडर स्तर की वार्ता के अगले दौर के बारे में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने जानकारी दी. उन्होंने कहा, दोनों पक्ष सैन्य व कूटनीतिक चैनलों के जरिये वार्ता जारी रखने और जल्द से जल्द टकराव खत्म करने के लिए दोनों पक्षों की सहमति वाले हल को तलाशने पर सहमत हैं.

श्रीवास्तव भारत-चीन सीमा विवाद से जुड़े सवालों का जवाब दे रहे थे और इस दौरान उनसे पूछा गया था कि क्या चीन जानबूझकर भारत और अमेरिका के बीच 2प्लस2 वार्ता के दौरान हुए बेसिक एक्सचेंज एंड कोऑपरेशन एग्रीमेंट (बेका) के कारण सैन्य वार्ता का अगला दौर लंबित कर रहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स के बीच महामुकाबला आज

Next Post

आज से दो दिन के गुजरात दौरे पर पीएम मोदी

Next Post
आज से दो दिन के गुजरात दौरे पर पीएम मोदी

आज से दो दिन के गुजरात दौरे पर पीएम मोदी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d