BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

चीन-पाक ने हड़पी दो राज्यों जितनी जमीन: संबित पात्रा

by bnnbharat.com
June 24, 2020
in समाचार
चीन-पाक ने हड़पी दो राज्यों जितनी जमीन: संबित पात्रा
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: भारत और चीन के मसले पर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच जुबानी जंग जारी है. बुधवार सुबह बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कई ट्वीट कर कांग्रेस पार्टी पर सवाल खड़े किए थे.

अब बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस एक बार फिर सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर सवाल दागे हैं. बीजेपी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकारों ने भारत की काफी जमीन पाकिस्तान-चीन को हड़पने दी.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सत्ता में रहते हुए ऐतिहासिक भूल की हैं, एक परिवार की गलतियों को पूरा देश भुगत रहा है. संबित पात्रा ने इस दौरान संसद में पूछे गए सवालों को सामने रखा, चीन के मसले पर कांग्रेस का रवैया नरम क्यों है?

संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि संसद में कई बार चीन, पाकिस्तान को लेकर सवाल किया गया है. ये सवाल 2012 में पूछा गया था, तब कांग्रेस की सरकार ने जवाब दिया था कि पाकिस्तान-चीन ने भारत की 78 हजार स्क्वायर किमी. की ज़मीन हड़प ली है, चीन ने भी जम्मू-कश्मीर में कई हजार किमी. की जमीन पर कब्जा किया है.

बीजेपी नेता ने कहा कि चीन ने पहले ही भारत की जमीन ली थी, इसके अलावा पाकिस्तान ने भी PoK की जमीन को चीन को सौंप दिया था. संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के मां-बेटे ने देश में भ्रम फैलाया हुआ है.

संबित पात्रा ने कहा कि हिंदुस्तान के दो राज्य के बराबर जमीन पाकिस्तान और चीन ने कब्जा ली है, हमारा सवाल है कि कांग्रेस सरकार ने ये जमीन क्यों दी? बीजेपी नेता ने आरोप लगाया कि 1962 के युद्ध में सही वक्त पर जवानों को चेतावनी नहीं दी गई थी.

गौरतलब है कि बुधवार को जेपी नड्डा ने कई ट्वीट किए. उन्होंने लिखा कि चीन के साथ विवाद के मसले पर समूचा विपक्ष और देश सरकार के साथ खड़ा है, लेकिन सिर्फ एक परिवार को दिक्कत हो रही है. जेपी नड्डा ने लिखा था कि कांग्रेस पार्टी एक परिवार को ही देश मानने लगी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बोर्ड फिर रचेगा इतिहास, किसके सिर सजेगा ताज

Next Post

UAE और श्रीलंका है तैयार, इस साल होगा एशिया कप: PCB

Next Post
UAE और श्रीलंका है तैयार, इस साल होगा एशिया कप: PCB

UAE और श्रीलंका है तैयार, इस साल होगा एशिया कप: PCB

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d