BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भारत सहित पड़ोसियों के खिलाफ चीन ने अचानक अपनाया आक्रामक रवैया: अमेरिका

by bnnbharat.com
October 7, 2020
in समाचार
भारत सहित पड़ोसियों के खिलाफ चीन ने अचानक अपनाया आक्रामक रवैया: अमेरिका
Share on FacebookShare on Twitter

वाशिंगटन: विदेश मंत्रालय से जुड़े एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा है कि चीन ने भारत सहित अपने पड़ोसियों और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में घोर आक्रामकता का रवैया अचानक अपनाया है. टोक्यो में क्वाड मंत्रिस्तरीय बैठक खत्म होने के बाद उन्होंने यह टिप्पणी की.

बैठक के दौरान सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों ने रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति और स्थिरता सुनिश्चित रखने का संकल्प लिया.

बता दें कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र के विदेश मंत्रियों के समूह को क्वाड के तौर पर जाना जाता है. मंगलवार को अमेरिका, जापान, भारत और ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री कोरोना महामारी के बाद पहली बार व्यक्तिगत रूप से मिले थे.

अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोंपियो के साथ गए एक अधिकारी ने संवाददाताओं को बताया कि अगर आप हिमालय में भारत और चीन के बीच जारी तनाव को देखेंगे तो आपको यह पता चलेगा कि अतीत में इन विवादों को हल करने के लिए अनकहे या अलिखित नियमों का प्रयोग किया जाता रहा है.

अधिकारी ने कहा, ‘अब आप हाल के घटनाक्रम को देखेंगे तो पता चलेगा कि इस क्षेत्र में वास्तव में लोग एक-दूसरे को पीट-पीटकर मार रहे हैं. यदि आप एक चीज को देखेंगे, जिसकी वजह से ये सब हो रहा है तो आप पाएंगे कि इसके पीछे की वजह चीन सरकार द्वारा संपूर्ण परिधि में अचानक आक्रामक तेवर दिखाना है.’

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बेनकाब हो रहे हैं गरीबों की लाश पर राजनीति करने वाले: CM योगी

Next Post

सीरत कपूर इस 8 अलग-अलग इंडियन आउटफिट में लग रही है कमाल की खूबसूरत

Next Post
सीरत कपूर इस 8 अलग-अलग इंडियन आउटफिट में लग रही है कमाल की खूबसूरत

सीरत कपूर इस 8 अलग-अलग इंडियन आउटफिट में लग रही है कमाल की खूबसूरत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d