BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

चीन पाकिस्तान और नेपाल के साथ मिलकर करेगा अटैक!

by bnnbharat.com
June 18, 2020
in Uncategorized
चीन पाकिस्तान और नेपाल के साथ मिलकर करेगा अटैक!

चीन पाकिस्तान और नेपाल के साथ मिलकर करेगा अटैक!

Share on FacebookShare on Twitter

गुवाहाटी: चीन ने अब भारत को लेकर तीन मोर्चों पर चाल चली है और भारतीय सेना को लेकर बड़ी बात कही है. इसी के साथ चीन के मीडिया संस्थान भी भारत के खिलाफ प्रोपेगैंडा चलाने लगे हैं. चीन के सरकार के कहने पर खबरें लिखने वाले ग्लोबल टाइम्स ने कहा है कि इस समय भारत का चीन, पाकिस्तान और नेपाल के साथ सीमा विवाद चल रहा है. अगर ऐसे में विवाद बढ़ा तो भारत को दो या तीन सीमाओं पर सैन्य दबाव का सामना करना पड़ सकता है.

चीन के सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स ने लिखा है कि भारत की सीमा पर चीन के साथ विवाद को लेकर अमेरिका की साजिश है. भारत को लद्दाख के गलवान वैली में हुई सैन्य घटना की जांच करनी चाहिए जिससें यह पता चले कि इस घटना के पीछे कौन जिम्मेदार है. जिन्होंने गलत किया है भारत उन्हें जिम्मेदार ठहराए और उकसाने वाली हरकतें बंद करे.

चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने भी कहा है कि भारतीय सेना लगातार द्विपक्षीय समझौतों का उल्लघंन करती है और इसके साथ ही सीमा को लेकर हुए विवाद पर अंतरराष्ट्रीय नियमों को तोड़ती है. भारत को ये बात पुख्ता करनी चाहिए कि आगे से ऐसी घटना न हो. उन्होंने कहा कि भारत चीन को कमजोर न समझे.

हालांकि जवाब में भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि भारत सीमा पर हुई घटना की निंदा करता है. उसे बातचीत से शांत करने की कोशिश करता है.

ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक इस समय भारत का चीन, पाकिस्तान और नेपाल के साथ सीमा विवाद है. अगर भारत तनाव बढ़ाता है, तो वह दो या तीन मोर्चों से सैन्य दबाव का सामना कर सकता है, इसलिए स्थिति आगे बढ़ने की संभावना नहीं है.

हालांकि चीन की हालत इतनी खराब है कि उसने अभी तक अपने मरने वाले सैनिकों का आंकड़ा तक जारी नहीं किया है. क्योंकि वो नहीं चाहता कि दुनिया के सामने उसकी फजीहत हो और ये पता चले कि चीन को ये झड़प काफी महंगी पड़ी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

चीनी भोजन बेचने वाले रेस्तरां पर लगना चाहिए प्रतिबंध: रामदास अठावले

Next Post

लद्दाख में एलएसी से सटे 21 गांवों में हाई अलर्ट और ब्लैकआउट, इमरजेंसी जैसे हालात

Next Post
लद्दाख में एलएसी से सटे 21 गांवों में हाई अलर्ट और ब्लैकआउट, इमरजेंसी जैसे हालात

लद्दाख में एलएसी से सटे 21 गांवों में हाई अलर्ट और ब्लैकआउट, इमरजेंसी जैसे हालात

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d