BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

एक मिनट में 8 अरब डॉलर खो देगा चीन, जानें क्या है पूरा मामला

by bnnbharat.com
July 3, 2020
in Uncategorized
एक मिनट में 8 अरब डॉलर खो देगा चीन, जानें क्या है पूरा मामला
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: मई की शुरुआत से ही भारतीय सैनिक और CCP के लड़ाके बॉर्डर पर एक दूसरे के आमने-सामने खड़े हैं. जून में तो दोनों पक्षों के बीच हिंसक झड़प भी देखने को मिली है, जिसमें दोनों ओर जवानों को अपनी जान गंवानी पड़ी. हालांकि, भारत के साथ इस हद तक तनाव के बाद भी चीन कभी भारत के विरुद्ध सैन्य कार्रवाई करने की सोच नहीं सकता. इसके सैन्य कारण तो हैं ही, इसके साथ ही इसके आर्थिक कारण भी हैं. भारत पहले ही 59 चीनी एप्स को बैन कर चीन को कड़ा संदेश भेज चुका है. अगर असल में बॉर्डर पर भारत-चीन के बीच युद्ध छिड़ जाता है, तो भारत इससे एक कदम आगे बढ़कर भारत में चीन के 100 प्रतिशत निवेश को अपने कब्जे में ले सकता है. चीन इस प्रकार कुछ ही दिनों में अपनी अरबों की संपत्ति खो देगा.

बता दें कि इसमें सबसे अहम भूमिका भारत के शत्रु संपत्ति अधिनियम 1968 की होगी. यही कानून भारत सरकार को देश में किसी भी शत्रु देश की संपत्ति को जब्त कर उसे बेचने की शक्ति प्रदान करता है. इस कानून से अगर किसी देश को सबसे ज़्यादा खतरा महसूस होता है, तो वह है चीन! चीन को डर है कि कहीं भारत-चीन के बीच बड़े पैमाने पर युद्ध छिड़ गया, तो भारत सरकार देखते ही देखते भारत में मौजूद चीनी कंपनियों की संपत्ति को जब्त कर लेगी.

भारत सरकार ने आखिरी बार इस कानून में बदलाव वर्ष 2018 में किया था और इसका मकसद भारत छोड़कर पाकिस्तान गए लोगों की 9400 शत्रु सम्पत्तियों को कब्जे में लेना था. भारत सरकार ने इसके बाद इन सम्पत्तियों को अपने कब्जे में ले लिया था और उन्हें बेचने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी. 1968 में इस अधिनियम के पारित होने के बाद भारत सरकार कई बार इस कानून का इस्तेमाल कर शत्रु संपत्ति पर कब्जा कर चुकी है. उदाहरण के लिए वर्ष 1962 के भारत-चीन युद्ध, वर्ष 1965 और वर्ष 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान तत्कालीन केंद्र सरकार इस कानून के तहत इन देशों के नागरिकों की संपत्ति जब्त कर चुकी है.

हालांकि, देश में मोदी सरकार आने के बाद भारत में जिस प्रकार चीनी निवेश बड़ी तेजी से बढ़ा है, उससे चीन को भारत में अपनी संपत्ति खोने का डर सताने लगा है. इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि जब वर्ष 2018 में भारत सरकार ने इस कानून में बदलाव किया था तो चीनी मीडिया में इसपर चिंता जताई गयी थी. Global times ने वर्ष 2018 में एक लेख लिखते हुए कहा था “अब अगर भारत-चीन के बीच कोई युद्ध हुआ, तो भारत सरकार चीनी कंपनियों की संपत्ति को बड़ी आसानी से जब्त कर पाएगी”.

शत्रु संपत्ति अधिनियम 1968 की सबसे रोचक बात यह है कि अगर सरकार किसी शत्रु की संपत्ति को जब्त कर लेती है तो उसके पास किसी न्यायालय में जाने का भी विकल्प नहीं बचता है. वर्ष 2014 के बाद से देश में Xiaomi, Vivo, Lenovo जैसी चीनी कंपनियों का निवेश कई गुना बढ़ा है. इन कंपनियों की देश में बड़ी-बड़ी production facilities हैं.

Indian Express के मुताबिक वर्ष 2014 से लेकर वर्ष 2018 तक चीन ने भारत में 8 बिलियन डॉलर से अधिका का निवेश किया है. अगर चीन भारत पर कोई युद्ध थोपता है, तो इसका सबसे पहला परिणाम यही होगा कि चीन एक झटके में अपने 8 बिलियन डॉलर खो देगा. लद्दाख में भारतीय सेना के हाथों उसके लड़ाकों को जो पटखनी मिलेगी, वो अलग! यही एक बड़ा कारण है कि चीन सपने में भी भारत पर हमला करने की नहीं सोच सकता.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बरसात के मौसम में फ्लू से कैसे बचें, आयुष मंत्रालय ने बताए ये घरेलू तरीके

Next Post

टांड़ खेत में खरीफ फसल की बुआई जल्द समाप्त करें किसान

Next Post
टांड़ खेत में खरीफ फसल की बुआई जल्द समाप्त करें किसान

टांड़ खेत में खरीफ फसल की बुआई जल्द समाप्त करें किसान

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d