BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

चीन का आक्रामक रवैया, कम्युनिस्ट पार्टी का है असली चेहरा: अमेरिका

by bnnbharat.com
July 2, 2020
in समाचार
चीन का आक्रामक रवैया, कम्युनिस्ट पार्टी का है असली चेहरा: अमेरिका
Share on FacebookShare on Twitter

वॉशिंगटन: भारत-चीन सीमा विवाद पर भारत को लगातार अमेरिका की तरफ से समर्थन मिल रहा है. इसी क्रम में अमेरिका ने चीन को उसके पड़ोसी देशों खासकर भारत के प्रति लगातार आक्रामक रवैये के लिए चेतावनी दी है.

अमेरिका ने कहा है कि चीन भारत के खिलाफ लगातार आक्रामक है और उसे अपनी इस नीति पर फिर से विचार कर लेना चाहिए. व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव केली मैक्नेनी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हवाले से कहा कि ‘इलाके में भारत सहित दूसरे देशों के प्रति चीन का आक्रामक रवैया उसकी कम्युनिस्ट पार्टी वाली सत्ता का असली चेहरा है.’

मैक्नेनी ने कहा कि पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के बीच चल रहे सीमा विवाद और तनाव के बीच अमेरिका स्थिति पर करीबी नजर रख रहा है.

उन्होंने कहा कि अमेरिका चाहता है कि इसका कोई शांतिपूर्ण समाधान निकले. चीन से जुड़े एक सवाल के जवाब में मैक्नेनी ने कहा- ‘भारत-चीन संबंध में हम स्थिति पर नजर रख रहे हैं. राष्ट्रपति की नजर भी इस पर है और उन्होंने कहा है कि भारत-चीन सीमा पर चीन का जो रुख है, वो चीन के बड़े स्तर पर अपनाए गए आक्रामक रुख का हिस्सा है.

चीन की यह हरकतें चीनी कम्यूनिस्ट पार्टी का असली चेहरा हैं.’ इससे पहले कांग्रेस की एक सुनवाई के दौरान अमेरिकी सांसदों ने भी लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल परचीनी सेना की गतिविधियों को लेकर चिंता जताई थी.

हाउस इंटेलीजेंस कमिटी के अध्यक्ष एडम शिफ ने कहा, ‘इस पिछले महीने में चीन LAC पर घातक झड़पों में लिप्त रहा है, जिसमें दर्जनों भारतीय जवानों की जानें गई हैं. वहीं चीनी सेना में भी कुछ सैनिकों की मौतें हुई हैं.’

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बीमारी से परेशान बुजुर्ग दंपति ने की आत्महत्या

Next Post

झारखंड सरकार एवं यूनिसेफ ने स्कूलों में स्वच्छता एवं पेयजल की निगरानी को सुनिश्चित करने लांच किया ई-माड्यूल

Next Post
झारखंड सरकार एवं यूनिसेफ ने स्कूलों में स्वच्छता एवं पेयजल की निगरानी को सुनिश्चित करने लांच किया ई-माड्यूल

झारखंड सरकार एवं यूनिसेफ ने स्कूलों में स्वच्छता एवं पेयजल की निगरानी को सुनिश्चित करने लांच किया ई-माड्यूल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d