BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

चीन की दिग्गज प्रौद्योगिकी कंपनी हुआवेई टैक्नोलॉजीज ने डोनाल्ड ट्रंप सरकार द्वारा उस पर लगाए गए प्रतिबंधों को राजनीति से प्रेरित बताया

by bnnbharat.com
August 20, 2019
in Uncategorized
चीन की दिग्गज प्रौद्योगिकी कंपनी हुआवेई टैक्नोलॉजीज ने डोनाल्ड ट्रंप सरकार द्वारा उस पर लगाए गए प्रतिबंधों को राजनीति से प्रेरित बताया

Chinese technology company Huawei will launch the first commercial AI chip on Friday

Share on FacebookShare on Twitter

वाशिंगटन : चीन की दिग्गज प्रौद्योगिकी कंपनी हुआवेई टैक्नोलॉजीज ने सोमवार को अमेरिका की डोनाल्ड ट्रंप सरकार द्वारा उस पर लगाए गए प्रतिबंधों को राजनीति से प्रेरित और अन्याय बताते हुए उनकी आलोचना की. कंपनी ने एक बयान में कहा, “यह स्पष्ट है कि विशेष समय पर लिया गया यह निर्णय राजनीति से प्रेरित है और इसका राष्ट्रीय सुरक्षा से कुछ लेना देना नहीं है. ये कार्रवाईयां स्वच्छंद बाजारी प्रतियोगिता के मूल सिद्धांतों का उल्लंघन करती हैं.”

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, ट्रंप ने मई में वाणिज्य विभाग को हुआवेई को एंटिटी लिस्ट नाम की सूची में डालने का आदेश दिया था. यह सूची उन विदेशी कंपनियों की है, जिनकी गतिविधियां अमेरिका में प्रतिबंधित कर दी गई हैं.

कुछ दिनों के बाद विभाग ने कहा कि टेलीकॉम उपकरण निर्माता चीनी कंपनी पर प्रतिबंधों को 20 मई से 90 दिनों के लिए टाला जाएगा. हालांकि अमेरिकी वाणिज्य सचिव विल्बर रोज ने सोमवार को कहा कि वाशिंगटन हुआवेई को और 90 दिनों की मोहलत देगी.

Also Read This : गिरिराज का नया नारा, ‘जय कश्मीर, जय भारत, अबकी बार उस पार’

रोज ने फॉक्स बिजनेस नेटवर्क से कहा, “अमेरिकी टेलीकॉम कंपनियों के लिए और 90 दिन। कुछ ग्रामीण कंपनियां हुआवेई पर निर्भर हैं. इसलिए हम उन्हें कुछ और समय दे रहे हैं.”

यह निर्णय ट्रंप के हुआवेई को अमेरिका की सुरक्षा के लिए खतरा बताने के अगले दिन हुआ. और इससे पहले अमेरिकी सरकार ने कंपनी पर उसकी टेलीकम्यूनिकेशन डिवाइसेज का उपयोग कर जासूसी करने के लिए अमेरिकी जमीन का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया.

प्रतिबंधों को टाले जाने के बावजूद हुआवेई ने कहा, “इससे अमेरिकी कंपनियों समेत किसी का फायदा नहीं है. हुआवेई के व्यापार को रोकने के प्रयास से अमेरिका प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अगुआ नहीं बनेगा. हम अमेरिकी सरकार से इस अन्यायपूर्ण कार्रवाई को रोकने तथा हुआवेई को एंटिटी लिस्ट से हटाने की मांग करते हैं.”

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जम्मू कश्मीर: पाकिस्तान ने पुंछ में तोड़ा सीजफायर, गोलीबारी में भारतीय 1 जवान शहीद, 4 जख्मी

Next Post

धनबाद ACB ने की बड़ी कार्रवाई… नगर निगम के जूनियर इंजीनियर को रिस्वत लेते किया गिरफ्तार

Next Post
धनबाद ACB ने की बड़ी कार्रवाई… नगर निगम के जूनियर इंजीनियर को रिस्वत लेते किया गिरफ्तार

धनबाद ACB ने की बड़ी कार्रवाई... नगर निगम के जूनियर इंजीनियर को रिस्वत लेते किया गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d