BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका में भी बैन हो सकता है चाइनीज एप्स

by bnnbharat.com
July 7, 2020
in समाचार
ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका में भी बैन हो सकता है चाइनीज एप्स
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:  भारत से पंगा लेना चीन को भारी पड़ गया. अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया भी चाइनीज एप्स को बंद करने की तैयारी कर रहा है. भारत सरकार द्वारा 59 चाइनीज एप्स पर एक साथ प्रतिबंध लगाए जाने के बाद पूरी दुनिया में हड़कंप मचा हुआ है. सरकार ने इन चाइनीज एप्स को देश की सुरक्षा के लिए खतरा बताया. सरकार ने जिन चाइनीज एप्स पर प्रतिबंध लगाए हैं उनमें कैमस्कैनर, शेयरईट, टिकटॉक और हेलो जैसे लोकप्रिय एप्स शामिल हैं.

भारत सरकार के इस फैसले के बाद अब ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका की सरकार भी टिकटॉक जैसे चाइनीज एप्स के बारे में विचार करने लगी हैं. कहा जा रहा है कि इन दोनों देशों में भी जल्द ही टिकटॉक और अन्य चाइनीज एप्स पर प्रतिबंध लग सकता है.

अमेरिका में राज्य के सचिव माइक पोम्पिओ ने कहा है कि अमेरिकी सरकार देश में टिकटॉक और अन्य चीनी सोशल मीडिया एप पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रही है. उन्होंने कहा कि अमेरिकी प्रशासन चाइनीज एप्स को बहुत गंभीरता से ले रहा है, हालांकि अमेरिका में इससे पहले भी टिकटॉक और अन्य चाइनीज कंपनियों के लेकर विवाद हो चुका है. अमेरिका सेना ने कई बार टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाए हैं. अमेरिका के अलावा ऑस्ट्रेलिया में भी टिकटॉक पर प्रतिबंध की मांग हो रही है.

चाइनीज एप्स को लेकर अक्सर यह बात सामने आती रहती है कि एप के जरिए यूजर्स का डाटा चीनी सरकार के पास जाता है, हालांकि हाल ही में टिकटॉक ने कहा है कि चीनी सरकार ने उससे कभी डाटा की मांग नहीं की है और यदि भविष्य में करती भी है तो वह सरकार की मांग को ठुकरा देगा.

बता दें कि साल 2017 में चीन में राष्ट्रीय खुफिया कानून पास हुआ था जिसके मुताबिक चीन की सभी टेक कंपनियां चीनी सरकार के अधीन हैं. यह कानून सभी कंपनियों को सरकार के साथ डाटा साझा करने के लिए बाध्य करता है।

ऐसे में चीनी सरकार किसी भी वक्त किसी भी यूजर के डाटा की मांग कर सकती है और कानून के मुताबिक कंपनियों को सरकार की मांग माननी पड़ेगी. सेंसरटॉवर की रिपोर्ट के मुताबिक पूरी दुनिया में टिकटॉक के यूजर्स की संख्या 53 मिलियन है.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

NH-10 पर भूस्खलन, सड़क मार्ग का टूटा संपर्क

Next Post

ना कोई घुसा है, ना कोई घुसा हुआ है तब ‘डी-एस्केलेशन’ क्यों: ओवैसी

Next Post
ना कोई घुसा है, ना कोई घुसा हुआ है तब ‘डी-एस्केलेशन’ क्यों: ओवैसी

ना कोई घुसा है, ना कोई घुसा हुआ है तब 'डी-एस्केलेशन' क्यों: ओवैसी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d