दिल्ली: एलएसी पर भारत और चीन सीमा पर व्याप्त भीषण तनाव के बीच चीनी सैनिकों के द्वारा अरुणाचल प्रदेश से 5 भारतीय नागरिकों को एक कांग्रेसी विधायक के द्वारा अगवा किए जाने का दावा करने से हड़कंप मच गया है.
क्या है मामला-
अरुणाचल प्रदेश के कांग्रेस विधायक निनॉन्ग एरिंग ने दावा किया है कि अरुणाचल प्रदेश से पांच लोगों को चीनी सेना ने अगवा किया है.
कांग्रेस विधायक ने ट्वीट किया है कि अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी जिले के 5 लोगों का चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के द्वारा अपहरण कर लिया गया है. उन्होंने ट्वीट में स्क्रीनशॉट भी लगाया है. जिसमें अगवा हुए 5 लोगों के नाम है.


