BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

चीनी कंपनी का दावा: विकसित की जा रही वैक्सीन, अगले साल वितरण के लिए तैयार

by bnnbharat.com
September 25, 2020
in समाचार
चीनी कंपनी का दावा: विकसित की जा रही वैक्सीन, अगले साल वितरण के लिए तैयार
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: कोरोना ने असमय लाखों लोगों को काल का ग्रास बना दिया. अब तक दुनियाभर में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वालों का आंकड़ा 3.20 करोड़ पार कर चुका है, जबकि नौ लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. हालांकि बड़ी संख्या में लोग इससे ठीक हुए हैं और वर्तमान में करीब 75 लाख मामले ही एक्टिव हैं. कोरोना की वैक्सीन का सभी को इंतजार है. कई वैक्सीन तैयार की जा चुकी है, लेकिन जनसाधारण के बीच टीकाकरण के लिए अबतक उपलब्ध नहीं है. इस बीच चीनी दवा कंपनी सिनोवैक ने दावा किया है कि उसके द्वारा विकसित की जा रही वैक्सीन अगले साल की शुरुआत में दुनियाभर में वितरण के लिए तैयार हो जाएगी.

चीन कंपनी सिनोवैक ने गुरुवार को अगले साल तक कोरोना की वैक्सीन के तैयार हो जाने का दावा किया है. सिनोवैक ने कहा कि उसके द्वारा विकसित की जा रही कोरोना की वैक्सीन साल 2021 की शुरुआत में अमेरिका समेत दुनिया भर में वितरण के लिए तैयार हो जाएगा. सिनोवैक कंपनी के मुख्य कार्याधिकारी यिन वीडोंग ने यह जानकारी दी है.

वीडोंग ने बताया कि कोरोना की वैक्सीन ह्यूमन ट्रायल के तीसरे और अंतिम चरण के लिए तैयार है. अगर ‘कोरोनावैक’ टीका तीसरे और अंतिम चरण के ह्यूमन ट्रायल में खरा उतरता है तो इसे अमेरिका में बेचने के लिए अमेरिकी स्वास्थ्य सेवा नियामक ‘यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन’ के पास आवेदन किया जाएगा.

यिन वीडोंग ने कहा, ‘हमारा उद्देश्य अमेरिका, यूरोपीय संघ और अन्य सहित पूरे विश्व को टीका उपलब्ध कराना है।’ मालूम हो कि पिछले दिनों चाइना नेशनल बायोटेक ग्रुप (सीएनबीजी) और सिनोवैक बायोटेक लिमिटेड ने बताया था कि चार अन्य देशों ने अपने यहां चीन में बने कोरोना वैक्सीन के अंतिम चरण के ट्रायल को मंजूरी दे दी है. इसमें सर्बिया और पाकिस्तान जैसे देश भी शामिल हैं.

इससे पहले गुरुवार को अमेरिकी कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन ने भी दावा किया कि उसने कोरोना वैक्सीन बनाने की दिशा में एक और सफलता हासिल कर ली है. कंपनी का दावा है कि उसकी वैक्सीन क्लीनिकल ट्रायल के अंतिम चरण में है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश के नागरिकों से ट्रायल के लिए पंजीकरण करवाने की अपील की है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

एकात्म मानववाद के विचारों के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय केवल एक नाम ही नहीं, बल्कि एक विचारधारा थे: अजय राय

Next Post

निजी लैब की जांच के लिए अधिकारियों की टीम बनी

Next Post
निजी लैब की जांच के लिए अधिकारियों की टीम बनी

निजी लैब की जांच के लिए अधिकारियों की टीम बनी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d