नई दिल्ली:- चीनी कंपनी VIVO को फिर से IPL टूर्नामेंट की स्पॉन्सरशिप मिल गई है. भारत और चीन के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर मोदी सरकार ने चीनी कंपनियों के खिलाफ कड़े कदम उठाए थे. इसके बाद बीसीसीआई ने चीनी कंपनी VIVO से IPL टूर्नामेंट की स्पॉन्सरशिप छीन ली थी. लेकिन अब फिर से इसे लौटा दी गई है. यह कदम दोनों देशों की सेनाओं के विवादित सीमा से वापस लौटने पर उठाया गया है।मैक्सवेल IPL नीलामी में 14.25 करोड़ रूपये में बिके
उधर, आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल का इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में प्रदर्शन इतना अच्छा नहीं है लेकिन इसके बावजूद वह गुरुवार को यहां हुई खिलाडिय़ों की नीलामी में 14.25 करोड़ रूपये की राशि में बिके और उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने खरीदा. इंग्लैंड के आल राउंडर मोईन अली भी काफी अच्छी खासी कीमत पर बिके जिन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने सात करोड़ में खरीदा.

