जम्मू कश्मीर: जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपुरा में पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है जिसके पास से एक ग्रेनेड बरामद हुआ है. पुलिस के मुताबिक संदिग्ध की पहचान आमिर अशरफ के रूप में हुई है.
उसके पास से जो ग्रेनेड बरामद किया गया है वो चीन में बना हुआ है. उसने अपने घर के कंपाउंड में एक प्लास्टिक जार में ये ग्रेनेड रखा हुआ था.

