दिल्ली: भारत-चीन के बीच चल रहे बॉर्डर विवाद के बीच पड़ोसी देश से एक बड़ी खबर आई है. पता चला है कि करीब 53.3 प्रतिशत से ज्यादा चीनी नागरिक अपने सरकार से ज्यादा भारत की मोदी सरकार से खुश हैं. चीनी सरकार के मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स ने यह सर्वे किया था. हालांकि, किरकरी होने के बाद उसने सर्वे को ही एडिट कर दिया और वह हिस्सा ही निकाल दिया. लेकिन उससे पहले बड़ी संख्या में लोग इसे देख चुके थे.
अब सर्वे में सरकारों पर सवाल वाला हिस्सा हटा दिया गया है. बाकी चीजों को जस का तस रखा गया है. सर्वे के मुताबिक, 70 प्रतिशत चीनी मानते हैं कि भारत में चीन विरोधी नारा बुलंद हो चुका है. वहीं 30 प्रतिशत को अभी दोनों देशों के बीच रिश्तें सुधरने की उम्मीद है.

