BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मिट्टी के दिये पर हावी हुआ चाइनीज झालर लाइट

by bnnbharat.com
October 22, 2019
in समाचार
मिट्टी के दिये पर हावी हुआ चाइनीज झालर लाइट

Chinese welt light dominates on clay lamp

Share on FacebookShare on Twitter

आशका पटेल,

रांची: भारतीय संस्कृति में जहां हमारे पूर्वज दीपावली पर्व पर मिट्टी से बने दिये जलाकर घरों को रोशन करते थे, वहीं आज हमलोग अपने भारतीय पर्व की संस्कृति को भूलते जा रहे हैं. दीपावली भारत के खास त्योहारों में से एक है. दीपावली के मौके पर रोशनी की बात नहीं की तो फिर दीपावली शब्द अधूरा रह जायेगा. घर को जगमगाने के लिए पहले मिट्टी के दीये में सरसों का तेल और देशी घी का प्रयोग किया जाता था. लेकिन अब दीयों की जगह कैंडिल और चाइनीज झालर ने ले ली है. कैंडिल और चाइनीज झालर से घरों को जगमगाने का काम खूब किया जाता है. आज के इस दौर में हर कोई मिट्टी की दिये को छोड़कर चाइनीज झालरों से घर को सजाना ज्यादा पसंद कर रहे है.

दिये को जलाने में मेहनत काफी है फिर भी कुछ समय तक ही दिये जलते है जिस वजह से लोग दिये से ज्यादा चाइनीज झालरों से दीपावली में सजाना ज्यादा पसंद करते है. शहर के अपर बाजार, डोरंडा , डेली मार्केट में चाइनीज झालरों की बिक्री देखी जा रही है. हैंगिंग लाइट- 1000 रुपये से 10 हजार रुपये,
आरजीबी झालर लाइट – 800 रुपये, स्टील लाइट- 200 रुपये और एलईडी झालर लाइट- 90 रुपये तक  उपलब्ध हैं. बाजार में इस बार एलइडी की लड़ियां भी मौजूद हैं. इलेक्ट्रिक दुकान के मालिक विनीत गुप्ता ने बताया कि इस बार घर सजाने के लिए लोग अभी से ही बिजली के झालरों की खरीदारी कर रहे हैं. भारतीय सजावटी लाइट के साथ ही चाइनीज झालरों की भी काफी मांग है. उन्होंने कहा लोग स्टिल झालर लाइट लेना ज्यादा पसंद करते रहे हैं, अधिकांश लोग ऐसे होते हैं जिनको अपने पूरे घरों को केवल झालर लाइट से ही सजाना होता है और इसका खर्च केवल एक हजार से दो हजार तक होता है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पीएम मोदी से मिले नोबेल पुरस्कार विजेता अभिजीत बनर्जी

Next Post

बरवड्डा पुलिस को मिली बड़ी सफलता

Next Post
बरवड्डा पुलिस को मिली बड़ी सफलता

बरवड्डा पुलिस को मिली बड़ी सफलता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d