BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दुष्कर्म के आरोपी चिन्मयानंद की बिगड़ी हालत

by bnnbharat.com
September 17, 2019
in समाचार
दुष्कर्म के आरोपी चिन्मयानंद की बिगड़ी हालत

Chinmayanand accused of rape deteriorated

Share on FacebookShare on Twitter

शाहजहांपुर: पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता चिन्मयानंद की हालत बिगड़ गई है. उत्तर प्रदेश पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) उन पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच कर रही है. चिन्मयानंद (72) के मुमुक्षु आश्रम में सोमवार रात डॉक्टरों की एक टीम को उनके इलाज के लिए बुलवाया गया.

इससे कुछ ही घंटों पहले उन पर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाने वाली कानून की छात्रा ने सोमवार को आरोपी के खिलाफ मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में धारा 164 के तहत अपना बयान दर्ज कराया था.

एसआईटी सूत्रों ने कहा कि कोर्ट में पीड़िता के बयान के बाद, चिन्मयानंद के खिलाफ दर्ज मामले में सोमवार को दुष्कर्म का आरोप जोड़ा जा सकता है.

चिन्मयानंद को बेचैनी और कमजोरी की शिकायत बताई जा रही है. मेडिकल टीम ने कहा कि वे डायरिया से पीड़ित हैं.

डॉक्टरों की टीम का नेतृत्व कर रहे डॉ. एम.एल. अग्रवाल ने कहा, “उन्हें मधुमेह भी है जिससे कमजोरी हो रही है. हमने उन्हें जरूरी दवाई दी है और पूर्ण आराम की सलाह दी है.”

पीड़िता ने पांच सितंबर को दिल्ली में चिन्मयानंद के खिलाफ लोधी रोड पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसे बाद में शाहजहांपुर ट्रांसफर कर दिया गया था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आर्चर ऑस्ट्रेलिया में एशेज जीतने में हमारी मदद कर सकते हैं : स्टोक्स

Next Post

बिहार लोक सेवा आयोग के पूर्व सदस्य पर घूस लेने का मामला दर्ज

Next Post
बिहार लोक सेवा आयोग के पूर्व सदस्य पर घूस लेने का मामला दर्ज

बिहार लोक सेवा आयोग के पूर्व सदस्य पर घूस लेने का मामला दर्ज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d