BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

चिन्मयानंद केस : दोस्त बोले पांच करोड़ मांगने में छात्रा की प्रमुख भूमिका

by bnnbharat.com
September 26, 2019
in Uncategorized
चिन्मयानंद केस : दोस्त बोले पांच करोड़ मांगने में छात्रा की प्रमुख भूमिका

Chinmayanand Case: Friend said the girl's major role in asking for five crores

Share on FacebookShare on Twitter

चिन्मयानंद से फिरौती मांगे जाने के मामले में जेल भेजी गई एलएलएम की छात्रा ने एसआईटी के सामने स्वीकार कर लिया है कि जिस गाड़ी में पांच करोड़ की फिरौती वाला मेसेज भेजे जाने को लेकर चर्चा का वीडियो सामने आया है, उसमें वह मौजूद है. बोलने वालों में उसकी भी आवाज है. छात्रा के यह स्वीकार करने के बाद एसआईटी ने उसे बुधवार सुबह गिरफ्तार कर लिया.

एसआईटी की टीम में शामिल आईपीएस भारती सिंह ने बताया कि फिरौती मांगे जाने के मामले में आरोपी संजय सिंह, सचिन उर्फ सोनू , विक्रम को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. सचिन और विक्रम ने रिमांड पर लेने पर बताया कि फिरौती मामले में छात्रा की प्रमुख भूमिका है.

वहीं, फोरेंसिक लैब से जांच के बाद वीडियो क्लिप मिलने पर छात्रा को दिखाया गया, जिसमें वह फर्जी सिम का प्रयोग कर व्हाट्सऐप के माध्यम से चिन्मयानंद से फिरौती मांगने की बात अपने साथी संजय, सचिन, विक्रम के बीच कर रही है. उस क्लिप को देखकर उसने एसआईटी के सामने फिरौती मांगने की बात कुबूल कर ली.

इसके साथ ही कई टोल टैक्स बैरियर पर उनकी उपस्थिति, होटलों में उनकी एक साथ उपस्थिति व सीडीआर के संबंध में भी पुख्ता साक्ष्य संकलित किए गए. बुधवार को इन्हीं साक्ष्यों को लेकर एसआईटी ने छात्रा के घर पर पहुंचकर दोबारा पूछताछ की और फिरौती मांगे जाने वाला वीडियो भी दिखाया.

इन्हीं साक्ष्यों के आधार पर एसआईटी ने छात्रा को हिरासत में ले लिया. मेडिकल कराया और न्यायालय में पेश किया, जहां न्यायालय ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए सात अक्तूबर तक का रिमांड स्वीकार किया. इसके बाद छात्रा का नियमानुसार जिला कारागार में दाखिल कर दिया गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

राष्ट्रपति के आगमन के लिए उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया

Next Post

पीएनबी घोटाले के आरोपी मेहुल चोकसी के भारत प्रत्यर्पण का रास्ता हुआ साफ

Next Post
पीएनबी घोटाले के आरोपी मेहुल चोकसी के भारत प्रत्यर्पण का रास्ता हुआ साफ

पीएनबी घोटाले के आरोपी मेहुल चोकसी के भारत प्रत्यर्पण का रास्ता हुआ साफ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d