बिहार: बिहार में कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बिच देश में फंसे बिहारियों को लाने के लिए सरकार पर जहां विपक्ष ताबड़तोड़ हमले कर रहा है. वहीं अब उनके ही सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई सांसद चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिख कर कहा कि बिहार के बाहर जमुई लोकसभा के निवासियों को बिहार जल्दी लाने का आग्रह किया है.

