BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

NDA में बने रहने को लेकर चिराग आज लेंगे फैसला, चुनावी गठजोड़ पर उपेंद्र कुशवाहा करेंगे बड़ा एलान

by bnnbharat.com
September 29, 2020
in समाचार
NDA में बने रहने को लेकर चिराग आज लेंगे फैसला, चुनावी गठजोड़ पर उपेंद्र कुशवाहा करेंगे बड़ा एलान
Share on FacebookShare on Twitter

पटना: विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार में एक महीने से भी कम का समय बचा हुआ है. ऐसे में सभी दलों द्वारा सीटों के बंटवारे को लेकर चर्चा और बैठकों का दौर जारी है. अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है कि कौन किसके साथ मिलकर चुनाव लड़ने जा रहा है.

बिहार में एनडीए के दो सबसे बड़े दल जेडीयू और भाजपा कल सीटों को लेकर एलान कर सकते हैं. वहीं, आरएलएसपी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा आज सीटों को लेकर महत्वपूर्ण घोषणा कर सकते हैं. कुशवाहा की पार्टी और आरजेडी के बीच अभी तक सीट बंटवारे को लेकर बात नहीं बन सकी है. 

जेडीयू भाजपा में बनी बात, लेकिन एलजेपी को लेकर फंसा पेंच

जेडीयू और भाजपा बिहार में सीट बंटवारे को लेकर चर्चा कर रहे हैं. बताया गया है कि एनडीए के दो सबसे बड़े दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर चर्चा अपने अंतिम दौर में हैं. दोनों ही पार्टियां कल यानी कि 30 सितंबर को सीटों का एलान कर सकती हैं. मिली जानकारी के अनुसार, दोनों पार्टियां प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी देंगी.

वहीं, सूत्रों ने बताया है कि एनडीए के तीसरे बडे़ दल यानी कि चिराग पासवान के नेतृत्व वाली पार्टी एलजेपी की बात अभी तक नहीं बन पाई है. कल भाजपा और जेडीयू सीटों का एलान करने वाले हैं. ऐसे में एलजेपी द्वारा अंतिम निर्णय लेने के लिए आज का समय मांगा गया है. हालांकि, राजनीतिक गलियारों में इस बात को लेकर चर्चा है कि एलजेपी के एनडीए से अलग होने की संभावना नहीं है. 

एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा था कि वह 143 सीटों पर भाजपा के साथ हैं, लेकिन उन्होंने जेडीयू के खिलाफ उम्मीदवार उतारने की इच्छा जताई थी. ऐसे में लग रहा था कि वह एनडीए से अलग होना चाहते हैं. हालांकि, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा चिराग को समझाया गया कि इस माहौल में अकेले चुनाव लड़ना ठीक नहीं है, इसलिए गठबंधन में बना रहा जाए. 

जानकारी मिली है कि भाजपा ने एलजेपी को 27 विधानसभा सीटों और दो एमएलसी सीटों का ऑफर दिया है. इन सीटों की सूची भी पार्टी को सौंप दी गई है. ऐसे में अब गेंद एलजेपी के पाले में है और उसकी केंद्रीय चुनाव समिति को इस पर निर्णय लेना है. 

उपेंद्र कुशवाहा आज कर सकते हैं बड़ा एलान

वहीं, आरएलएसपी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के आरजेडी को सीट बंटवारे को लेकर न मना लेने के बाद दो रास्ते नजर आ रहे हैं. या तो वह एनडीए में शामिल हो सकते हैं या फिर पप्पू यादव के गठबंधन में शामिल हो सकते हैं. ऐसे में मंगलवार का दिन अहम रहने वाला है, क्योंकि वह चुनावों को लेकर महत्वपूर्ण घोषणा करने वाले हैं. 

कुशवाहा आज इस बात को साफ करेंगे कि वह बिहार चुनाव में किसके साथ गठबंधन करने जा रहे हैं. आरजेडी द्वारा उनके पार्टी के नेताओं को अपने में शामिल करने से ये बात तो स्पष्ट हो चुकी है कि वह महागठबंधन में नहीं रहने वाले हैं. 

हाल ही में, कुशवाहा ने कहा कि पिछले दिनों पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक में उन्हें ही महत्वपूर्ण फैसलों को लेने के लिए कहा गया है. उन्होंने कहा कि मैं अब हर निर्णय बिहार की जनता को ध्यान में रखते हुए लूंगा. सूत्रों ने बताया है कि कुशवाहा किसी नए गठबंधन में शामिल हो सकते हैं. ऐसे में पप्पू यादव द्वारा बनाए गए गठबंधन में उनके शामिल होने की संभावना बढ़ रही है. 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मुख्यमंत्री के.बी. सहाय ने पूरे देश को दी नयी दिशा

Next Post

मारपीट को लेकर मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

Next Post
टोल प्लाजा कर्मियों पर मारपीट का आरोप

मारपीट को लेकर मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d