BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

चिरू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में राज्य का सबसे बड़ा कुपोषण उपचार केंद्र बनेगा

by bnnbharat.com
March 13, 2021
in समाचार
Share on FacebookShare on Twitter

 पोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

चाईबासा:- पश्चिमी सिंहभूम जिले के बड़ा चिरू स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में राज्य का सबसे बड़ा कुपोषण उपचार केंद्र बनाया जाएगा . जिले के उपायुक्त अरवा राजकमल ने आज चाईबासा में पोषण पखवाड़ा के दौरान समुदाय स्तर पर कुपोषण से बचाव के प्रति आमजनों को जागरूक करने के उद्देश्य से  प्रचार वाहन को रवाना करते हुए करते ये बातें कही. उन्होंने बताया कि पोषण पखवाड़ा अंतर्गत विशेषकर स्थानीय और आदिवासी संस्कृति के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में उपलब्ध खाद्य सामग्री का उपयोग करते हुए कुपोषण के क्षेत्र में कैसे सुधार लाया जा सकता है इस संबंध में भी समुदाय स्तर पर जानकारी साझा की जाएगी. इधर, पोषण पखवाड़ा के तहत पूर्वी सिंहभूम जिले के उपायुक्त सूरज कुमार ने आज समाहरणालय परिसर से पोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. 

पोषण पखवाड़ा के तहत जिला उपायुक्त सूरज कुमार ने समाहरणालय परिसर से पोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया . इस दौरान उन्होने कहा कि पोषण रथ पूरे जिले में प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर जाकर लोगों को कुपोषण के प्रति जागरूक करेगा . जिला उपायुक्त ने कहा कि पूरे राज्य में 8 मार्च से 22 मार्च तक पोषण पखवाड़ा मनाया जा रहा है . इसी क्रम में जिला समाज कल्याण कार्यालय की ओर से भी पूर्वी सिंहभूम जिले में पोषण पखवाड़ा के तहत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं. घरेलू उपायों से बच्चों को किस तरह पोषण मुक्त किया जा सकता है इसपर चर्चायें की जा रही है . आंगनबाड़ी केन्द्रों, प्रखंड, पंचायत एवं ग्राम स्तर पर अलग-अलग जागरूकता कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक कर लोगों को कुपोषण के प्रति जागरूक किया जा रहा है . पोषण रथ के माध्यम से जन-जन तक यह संदेश पहुंचाना है कि किसी भी बच्चे को कुपोषित नहीं होने देना है . जिला प्रशासन का प्रयास है कि कुपोषित बच्चों को एमटीसी के माध्यम से बेहतर उपचार मिले एवं वे कुपोषण मुक्त होकर स्वस्थ जीवन जीएं . 

पोषण पखवाड़ा को लेकर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सत्या ठाकुर ने कहा कि गभर्वती महिलाओं, धातृ महिलाओं एवं बच्चों को पोषण के बारे में विस्तृत जानकारी देने के साथ-साथ 6 माह से लेकर 2 वर्ष तक के बच्चों को घर में पका खाना खिलाने तथा विविधता सहित पोषण के महत्व के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी जा रही है ताकि कोई भी बच्चा कुपोषण के कुचक्र में ना आए . 

पोषण रथ को हरी झंडी दिखाने के मौके पर एडीएम लॉ एंड ऑर्डर नन्दकिशोर लाल, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सत्या ठाकुर, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी डॉ. चंचल कुमारी तथा अन्य मौजूद रहे .   

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रिश्वत मांगने के आरोप में पंचायत स्वयं सेवक को कार्य मुक्त तथा पंचायत सेवक हुआ निलंबित

Next Post

12 मार्च तक 2 हज़ार 535 ई-एपीक कार्ड हुए डाउनलोड

Next Post

12 मार्च तक 2 हज़ार 535 ई-एपीक कार्ड हुए डाउनलोड

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d