BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

चतरा से चुनावी दंगल में कूद सकते हैं चर्चित चंचल किशोर, ठोकी दावेदारी

by bnnbharat.com
October 26, 2019
in Uncategorized
चतरा से चुनावी दंगल में कूद सकते हैं चर्चित चंचल किशोर, ठोकी दावेदारी

Chatra's playful teen can jump into electoral riots from Chatra

Share on FacebookShare on Twitter

सूर्यकांत कमल,

चतरा: विधानसभा चुनाव की तिथियों की घोषणा प्रदेश में भले ही अबतक नहीं हुई हो, लेकिन प्रस्तावित लोकतंत्र के महापर्व की तैयारियों ने संभावित प्रत्याशियों की बेचैनी बढ़ा दी है. क्या राजनेता और क्या ब्यूरोक्रेट्स, सभी महापर्व में अपनी जोरदार उपस्थिति दर्ज कराने में जुटे हैं.

इसी कड़ी में चतरा की राजनीति में एक ब्यूरोक्रेट्स की एंट्री की चर्चा ने राजनीतिक गलियारों को रोमांच से भर दिया है. जिस नाम की चर्चा आगामी विधानसभा चुनाव में बतौर प्रत्याशी के रूप में हो रही है वो चर्चित सेवानिवृत्त अंचल निरीक्षक चंचल किशोर का है. लंबे अरसे तक जिले में अपनी सेवा दे चुके हंटरगंज निवासी चंचल इस बार चुनाव में अपनी दावेदारी पेश करने में जोर-शोर से लगे हैं.

उन्होंने बताया कि वे लगातार भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं के सम्पर्क में हैं. वे चतरा में अपने लंबे कैरियर व स्थानीयता के मुद्दे पर पार्टी आलाकमान को मनाने में जुटे हैं. किशोर ने बताया कि अगर पार्टी उन्हें टिकट देती है तो वे निश्चित तौर पर राजनीति में भाग्य आजमाएंगे. इस निमित्त वो निरंतर क्षेत्र में जनसम्पर्क अभियान चलाकर आमलोगों से आशीर्वाद ले रहे हैं.

चंचल के चुनावी चकल्लस में कूदने की चर्चा से जिले की राजनीति गरमा गई है. जहां राजनीतिक घरानों में भी प्रत्याशियों के नामों की चर्चा तेज हो गई है वहीं मतदाता भी अब राजनीतिक दलों के निर्णय का इंतजार कर रहे हैं. फिलहाल रांची के कांके अंचल निरीक्षक के पद से रिटायर्ड होने के बाद अंचल पूरी तरह से सक्रिय राजनीति में कदम रख चुके हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

साहेबगंज जिला के नये उपायुक्त ने लगाया अपना पहला जनता दरबार

Next Post

धनतेरस पर बरसात में भींग कर ग्राहकों ने की खरीदारी

Next Post
धनतेरस पर बरसात में भींग कर ग्राहकों ने की खरीदारी

धनतेरस पर बरसात में भींग कर ग्राहकों ने की खरीदारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d