वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने प्रतिद्वंद्वी जो बाइडेन द्वारा भारतीय मूल की कमला हैरिस का चुनाव उप राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार (अपने रनिंग मेट) के तौर पर करने के फैसले पर सवाल उठाया और कहा यह ”बेहद असामान्य” और ”जोखिम भरा” है.
अमेरिका में नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के संभावित उम्मीदवार जो बाइडेन ने 55 वर्षीय हैरिस को मंगलवार को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुना था. हैरिस के पिता अफ्रीकी और मां भारतीय हैं.
डेलावेयर में विलमिंगटन में बाइडेन और हैरिस के मंच साझा करने के बाद ट्रंप ने बुधवार को कहा, ” देखिए, उन्होंने एक फैसला किया है. उन्होंने उनका चयन किया. मैंने उनको देखा है.
मैंने देखा कैसे उनके चुनावी अंक काफी नीचे गिरे और वह गुस्से में आ गईं. बाइडेन का उनसे अधिक किसी ने अपमान नहीं किया. उन्होंने उनके बारे में काफी गलत बाते कहीं…”

