BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मतदान कर्मियों को गलती से झारखंड की जगह छत्तीसगढ़ उतारकर चला गया चॉपर

by bnnbharat.com
November 30, 2019
in समाचार
मतदान कर्मियों को गलती से झारखंड की जगह छत्तीसगढ़ उतारकर चला गया चॉपर
Share on FacebookShare on Twitter

लातेहार:  झारखंड में होने वाले पहले चरण के विधानसभा चुनाव को लेकर आठ मतदान कर्मियों ने लातेहार स्थित जिला मुख्यालय से महुआडांड़ में चटकपुर जाने के लिए हेलीपैड से उड़ान भरी थी. लेकिन उन्होंने खुद को छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर भैंसामुंडा क्षेत्र में पाया. दरअसल भारतीय वायुसेना के एक चॉपर ने गलती से मतदान अधिकारियों की एक टीम को छत्तीसगढ़ में उतार दिया और वहां से चला गया. इन सभी अधिकारियों को झारखंड में होने वाले पहले चरण के विधानसभा चुनाव में ड्यूटी लगी थी.

लातेहार जिला प्रशासन ने 18 सदस्यों की नौ टीम को मनिका विधानसभा क्षेत्र के चटकपुर जिले के लिए रवाना किया. यह उन 13 विधानसभा सीटों में से एक है जहां 30 नवंबर को पहले चरण के लिए मतदान हो रहे हैं. मतदान कर्मियों में क्षेत्र के नौ मतदान केंद्रों के लिए नौ पीठासीन अधिकारी और नौ प्रथम मतदान अधिकारी शामिल थे. मनिका विधानसभा क्षेत्र में 321 पोलिंग स्टेशन हैं.

गलत लैंडिंग के बारे में पता चलने पर मतदान कर्मियों ने लातेहार के डिप्टी कमिश्नर और जिला निर्वाचन अधिकारी जीशान कमर को सूचित किया. जिन्होंने अपने छत्तीसगढ़ के समकक्ष दीपक सोनी को इसकी जानकारी दी. जल्द ही छत्तीसगढ़ की एक टीम लैंडिंग साइट पर पहुंची और पोलिंग पार्टी के 18 सदस्यों को सुरक्षा प्रदान की गई. इसके बाद वायुसेना के एक हेलिकॉप्टर को लातेहार से मतदान कर्मियों को लाने के लिए भेजा गया जिसने उन्हें उनके मंजिल तक पहुंचाया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

विहिप बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने 8 यूनिट किया रक्तदान

Next Post

पेट्रोल की कीमत में लगातार दूसरे दिन भी बढ़त, डीजल के भाव स्थिर

Next Post
पेट्रोल की कीमत में लगातार दूसरे दिन भी बढ़त, डीजल के भाव स्थिर

पेट्रोल की कीमत में लगातार दूसरे दिन भी बढ़त, डीजल के भाव स्थिर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d