नई दिल्ली:- क्रिस गेल ने आईपीएल में 350 छक्के पूरे कर लिए हैं. यह मुकाम हासिल करने वाले पहले क्रिकेटर हैं. पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने यह सोमवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की.
वह आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं. इस मैच से पहले उन्हें 350 का आंकड़ा हासिल करने के लिए एक छक्के की जरूरत थी. गेल टी20 क्रिकेट में 1000 छक्के लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं.
गेल ने सोमवरा को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम मैदान पर बेन स्टोक्स की गेंद पर छक्का लगाकर यह रेकॉर्ड बनाया.
गेल ने आईपीएल में 4800 से ज्यादा रन बनाए हैं.
सनराइजर्स हैदराबाद के डेविड वॉर्नर के बाद आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विदेशी खिलाड़ियों में गेल दूसरे नंबर पर हैं. वॉर्नर ने 5254 रन बनाए हैं.
41 वर्षीय गेल 28 गेंद पर 40 रन बनाकर रियान पराग की गेंद पर बेन स्टोक्स के हाथों कैच आउट हुए. अपनी पारी में उन्होंने चार चौके और दो छक्के लगाए.
आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
क्रिस गेल- 351*
एबी डि विलियर्स- 237
महेंद्र सिंह धोनी- 216
रोहित शर्मा- 214
विराट कोहली- 201

