BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मुरहू कोचिंग सेंटर में मनाया गया क्रिसमस गैदरिंग

by bnnbharat.com
December 15, 2019
in समाचार
मुरहू कोचिंग सेंटर में मनाया गया क्रिसमस गैदरिंग

मुरहू कोचिंग सेंटर में मनाया गया क्रिसमस गैदरिंग

Share on FacebookShare on Twitter

ज्योत्सना,

खूंटी: मुरहू स्थित श्योर सक्सेस कोचिंग सेंटर में आज क्रिसमस गैदरिंग धूमधाम से मनाया गया. इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में शिक्षिका सुमन सुरीन व नवनियुक्त एसआई काजल लता गुप्ता उपस्थित रही. अतिथियों द्वारा शुभारंभ बालक यीशु की चरनी के समक्ष दीप जलाकर की गई.

शिक्षिका सुमन सुरीन ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि क्रिसमस परमेश्वर की उपस्थिति का महोत्सव है. यह पर्व हमें अपने हृदय में परमेश्वर की ओर कृतज्ञता की भावना के साथ मरने और उद्धार करता यीशु मसीह को हमें देने का प्रतीक है.

उन्होंने कहा कि बाइबल कहती है यीशु का अर्थ उद्धार है. साथ ही साथ यह हम सबों को प्रेम, त्याग और भाईचारे का संदेश देती है.

नवनियुक्त एसआई व संस्थान कि पूर्व छात्रा रही काजल लता गुप्ता ने प्रभु यीशु के बताये रास्ते पर चलने का आह्वान सभी से किया. प्रेम ही प्रभु का संदेश है, ईर्ष्या घृणा के लिये जीवन में कोई स्थान नहीं होना चाहिए.

कार्यक्रम में बच्चों के द्वारा कैरोल गीतों के साथ साथ नागपुरी गीतों मे भी नृत्य प्रस्तुत किया गया.

संता क्लॉज के द्वारा सबों को गिफ्ट बांटे गए

संस्थान के निदेशक सकलदीप भगत ने भी बच्चों को यीशु मसीह के जीवन की चर्चा करते हुए उनके बताए गए मार्ग अनुसरण करने का संदेश दिया.

उन्होंने कहा कि क्रिसमस आनंद एवं खुशी का पर्व है. चूंकि मानव जाति का सबसे बड़ा दु:ख पाप व मृत्यु था. ईसा मसीह ने जन्म लिया कि पाप व मृत्यु को दूर कर अनंत जीवन प्रदान करें. इससे बड़ी खुशी मानव के लिए और क्या हो सकती है.

क्रिसमस मानव बनने की सार्थकता का पर्व है. ईश्वर ने अपना रूप बदला. उन्होंने मानव रूप धारण किया. मानव सेवा ही ईश्वर सेवा है. ईसा मसीह ने मानव बनकर मानव की सेवा की.

उन्होंने सभी लोगों से मिलजुलकर क्रिसमस पर्व मनाने की अपील की. साथ ही दूसरों के बीच खुशी बांटने के लिए कहा. कार्यक्रम को शिक्षक बसंत भगत ने भी संबोधित किया. छात्र-छात्राओं के बीच मनोरंजक गेम कराए गए.

मौके पर नीरज कुमार, शिक्षक विक्की कुमार, शिक्षिका सरोज, वैजनाथ , नितेश, हर्ष, राज के साथ साथ सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

प्रतुल शाहदेव का पलटवार, कहा- उच्च राजनीतिक आदर्शों की बात करना और हेमंत सोरेन के पक्ष में प्रचार करने की घोषणा करना, ये दोनों परस्पर विरोधी बातें

Next Post

पुलिस ने डेढ़ क्विंटल डोडा किया जब्त, 2 गिरफ्तार

Next Post
पुलिस ने डेढ़ क्विंटल डोडा किया जब्त, 2 गिरफ्तार

पुलिस ने डेढ़ क्विंटल डोडा किया जब्त, 2 गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d