सुरूर रज़ा,
रांची: क्रिसमस की तैयारी को लेकर बाजार में रौनक लौट आयी है. दुकानों पर क्रिसमस की सजावट के लिए सामान और गिफ्ट की भरमार है. क्रिसमस ट्री से लेकर जिंगल बेल तक की ढेर सारी वैरायटी बाजार में आ गए है. बाजार में क्रिसमस को लेकर कई तरह की वस्तुएं मौजूद है, जिसकी खरीदारी की जा रही है. खासकर कैंडी स्टैंड, बॉल्स, स्टार, कार्ड्स और केक्स की खरोदारी जोर-शोर से की जाती है.

क्या कहते है दूकानदार-
यूं तो कोरोना और लॉकडाउन की वजह से बाजार काफी मंदा रहा, पर क्रिसमस और नई ईयर को लेकर कारोबारियों को अच्छे बिजनेस की उम्मीद है. बता दें कि इस बार बाजार में खास तरह की बेल भी आई हुई हैं.

जरूरतमंद लोगों के बीच बांटे जाएंगे कंबल-
सेंट मैरिज कैथेड्रल के तरफ से इस बार जरूरतमंद लोगों को कंबल बांटे जाएंगे और बच्चों को मिठाइयां भी बांटी जायेंगी. क्रिसमस में केक्स के डिमांड भी काफी बढ़ जाती है और क्रिसमसकी खुशी केक के बिना अधूरी है.

क्रिसमस पर विभिन्न प्रकार की केक की मांग रहती है. इसमें चेरी केक, बटर ड्राई फ्रूट केक, चॉकलेट पल्म केक, बटर ऑलमंड केक, फ्रूट केक, वाल्नट केक को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है.

