रांची : चुटिया इलाके के रहने वाले मुकेश नाम के युवक ने अपने मालिक के प्रताड़ना से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. फांसी लगाने से पहले मुकेश ने अपने मोबाइल में ही अपना बयान भी रिकॉर्ड किया है, जिसमें फांसी लगाने की वजह अपने मालिक को बताया है.
मुकेश ने आत्महत्या से पहले अपने ही मोबाइल से अपना बयान रिकॉर्ड किया है. मुकेश के मोबाइल से मिले वीडियो में मुकेश यह बता रहा है की वह अपने मालिक के प्रताड़ना से परेशान है. उसके मालिक ने उस पर चोरी का इल्जाम लगा कर उसके साथ मारपीट की. इतना ही नहीं उसने अपने दोस्त को भी बुला कर उसके साथ बुरा सलूक किया। मौत को गले लगाने से पहले मुकेश ने पूरे मामले के लिए दोषी अपने मालिक को बताया है. पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है.

