BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

CIA के पास सबूत, चीन ने धमकाया इसलिए WHO ने नहीं दी कोरोना की चेतावनी

by bnnbharat.com
May 13, 2020
in Uncategorized
CIA के पास सबूत, चीन ने धमकाया इसलिए WHO ने नहीं दी कोरोना की चेतावनी

CIA के पास सबूत, चीन ने धमकाया इसलिए WHO ने नहीं दी कोरोना की चेतावनी

Share on FacebookShare on Twitter

न्यूयॉर्क: कोरोना वायरस महामारी के बढ़ते प्रकोप के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है. अमेरिकी ख़ुफ़िया एजेंसी सीआईए के पास इस बात के पक्के सबूत हैं कि चीन के डराने-धमकाने की वजह से ही विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) ने वक़्त रहते दुनिया के देशों के लिए कोरोना वायरस की चेतावनी जारी नहीं की थी.

न्यूज़वीक के अनुसार, सीआईए की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन ने डब्लूएचओ को धमकी दी कि यदि संगठन ने कोविड-19 को वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया तो वो उसे कोरोना संक्रमण की जांच में शामिल नहीं करेगा.

यह कथित देरी जनवरी में एक ऐसे महत्वपूर्ण समय पर आई जब यह वायरस दुनिया भर में फैल रहा था और चीन कोरोना संक्रमण फैलने की स्थिति के लिए पीपीई, मास्क और अन्य मेडिकल सामनों की जमाखोरी करने में लगा था.

अपनी एक जांच रिपोर्ट में न्यूयॉर्क टाइम्स ने बताया है कि कोरोना संक्रमण ख़त्म होने के बाद भी चीन के पास 2 करोड़ मास्क मौजूद हैं जिन्हें वो अन्य देशों को ऊंचे दामों पर बेच रहा है. न्यूज़वीक के हाथ सीआईए की एक जांच रिपोर्ट लगी है. इस रिपोर्ट का नाम ‘UN-China: WHO Mindful But Not Beholden to China‘ है और नाम न बताने कि शर्त दो सीआईए अधिकारियों ने इस रिपोर्ट को कन्फर्म किया है.

यह खुलासा ऐसे समय में हुआ है जब पिछले साल चीन के वुहान में उत्पन्न हुए इस महामारी के कारण 80,000 से अधिक अमेरिकियों की मौत हो गई चुकी है. इस खुलासे के बाद वाशिंगटन और बीजिंग के बीच तनाव और बढ़ने की संभावना है.

सिर्फ सीआईए ही नहीं जर्मन इंटेलीजेंस एजेंसी ने भी अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया है कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने खुद डब्लूएचओ प्रमुख टेडरॉस एडनॉम से बातचीत की और उन्हें प्रभावित किया था.

जर्मन ख़ुफ़िया एजेंसी बीएनडी के मुताबिक जिनपिंग के कहने पर ही कोरोना के इंसानों से इंसानों में फैलने की बात को 15 दिन तक छिपाया गया. 21 जनवरी को जिनपिंग और टेडरॉस ने मुलाक़ात की थी जबकि ताइवान की लैब ने 10 जनवरी को ही डब्लूएचओ को बता दिया था कि वायरस इंसानों से इंसानों में फ़ैल रहा है.

28 जनवरी को जिनपिंग और टेडरॉस की मुलाक़ात के बाद डब्लूएचओ ने कोरोना को पब्ल्कि हेल्थ इमरजेंसी 30 जनवरी को घोषित किया. इस खुलासे के तुरंत बाद डब्लूएचओ ने एक बयान जारी कर इसे ‘निराधार और असत्य’ बताया. डब्ल्यूएचओ ने कहा कि टेड्रोस ने 20, 21 या 22 जनवरी को शी के साथ कोई बात नहीं हुई लेकिन 28 जनवरी को बीजिंग में शी के साथ टेड्रोस की मुलाकात हुई.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जल्द शुरु हो सकती है दिल्ली मेट्रो

Next Post

जन संघर्ष मोर्चा ने बिजली बिल माफ करने हेतु सौंपा 3 सूत्री मांग पत्र

Next Post
जन संघर्ष मोर्चा ने बिजली बिल माफ करने हेतु सौंपा 3 सूत्री मांग पत्र

जन संघर्ष मोर्चा ने बिजली बिल माफ करने हेतु सौंपा 3 सूत्री मांग पत्र

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d