रांची:- झारखंड स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक प्रधान कार्यालय रांची के तत्कालीन सहायक महाप्रबंधक संदीप सेन को पश्चिम बंगाल के खड़गपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है. सरायकेला खरसावां के बहुचर्चित को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में अपराध अनुसंधान विभाग की टीम निलंबित चल रहे तत्कालीन सहायक महाप्रबंधक संदीप सेन को आज गिरफ्तार किया है. संदीप सेन पर आरोप है किउन्होंने झारखंड को-ऑपरेटिव बैंक की सरायकेला शाखा के महाप्रबंधक सुनील कुमार सतपथी और कर्मचारी मदन लाल प्रजापति के साथ मिलकर एक निजी व्यक्ति संजय कुमार डालमिया को गलत तरीके से लाभ पहुंचाया. संजय कुमार डालमिया के नाम पर चल रहे 12 ऋण खाता को अवैध तरीके से बंद करवा दिया, जिससे बैंक को चार करोड़ 14 लाख 30 हजार रुपये का नुकसान हुआ.

