रांची: सीआईडी में अभियोजन कोषांग प्रभारी के रूप में कार्यरत इंस्पेक्टर शैलेश गुप्ता की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई. बता दें कि उन्हें रक्तचाप और मधुमेह की भी शिकायत थी.
जानकारी के अनुसार, इंस्पेक्टर शैलेश गुप्ता खुशमिजाज अधिकारी थे. उनके निधन पर उनके सहयोगियों साथियों ने शोक जताया है.

