BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सीआईडी जांच में खुल रहा परत दर परत राज

by bnnbharat.com
August 22, 2020
in Uncategorized
सीआईडी जांच में खुल रहा परत दर परत राज
Share on FacebookShare on Twitter

खास बातें:-

  • शूटर अमन साव की फरारी का एफआईआर ही फर्जी

  • सीनियर अधिकारियों से जल्द होगी पूछताछ

रांची: शूटर अमन साव के बड़कागांव थाना से फरार होने के मामले में जो एफआईआर दर्ज की गई थी, वही फर्जी है. अमन को थाना के गेस्ट हाउस में रखा गया था, जबकि एफआईआर में उसे थाना हाजत से फरार होने की बात कही गई है.

उसके फरार होने के मामले का अनुसंधान सीआईडी कर रही है. जांच में इस बात की पुष्टि की गई है कि अपराधी के फरार होने के बाद बड़कागांव थाना में जो मामला दर्ज किया गया था, वही गलत है.

बड़कागांव थाना के एक चौकीदार ने अपने बचाव में इसका खुलासा किया. साथ ही इस मामले में जल्द ही सीनियर पुलिस अधिकारियों के बयान भी सीआईडी रिकॉर्ड करेगी. अब अमन साव पुलिस की गिरफ्त में है, उससे भी पूछताछ की जाएगी.

क्या है एफआईआर

इस घटना में बड़कागांव थाना में कांड संख्या 169 /19 दर्ज किया गया है. इसमें कहा गया है कि उरी मारी थाना में दर्ज एक मामले में पूछताछ के लिए अमन को लाया गया था.

एफआईआर के मुताबिक, वह हाजत में बंद था. रात में 2:00 बजे उसने शौच जाने की इच्छा जताई थी, उसे शौचालय के लिए ले जाया  जा रहा था कि उसने सुरक्षाकर्मी पर हमला कर दिया और फिर फरार हो गया.

तुरंत इस घटना की सूचना सभी पुलिस अधिकारी को दी गई, जबकि  बड़का गांव के चौकीदार चंद्रिका पासवान ने एसडीपीओ के समक्ष कहा है कि अमन हाजत में नहीं था उसे थाना के गेस्ट हाउस में रखा गया था. वह गेस्ट हाउस से ही फरार हुआ है.

इस पूरे मामले में सीआईडी को कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे. साथ ही कई पुलिसकर्मियों की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है. जल्द ही इस मामले का खुलासा हो सकता है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

घुसपैठ की कोशिश नाकाम, मारे गए 5 पाकिस्तानी

Next Post

हेमंत सोरेन ने गणेश चतुर्थी पर राज्य व देशवासियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

Next Post
मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर छठी JPSC परीक्षा निरस्त करने की मांग

हेमंत सोरेन ने गणेश चतुर्थी पर राज्य व देशवासियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d