BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

होटल से मिला सीआईडी के सब इंस्पेक्टर का शव

by bnnbharat.com
April 6, 2021
in समाचार
होटल से मिला सीआईडी के सब इंस्पेक्टर का शव
Share on FacebookShare on Twitter

पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. वैशाली जिले के अरारा गांव के रहने वाले संजय कुमार गोपालगंज में सीआईडी में कार्यरत थे.

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज जिला के नगर थाना क्षेत्र के एक होटल के कमरे से अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) के एक अवर निरीक्षक (सब इंस्पेक्टर) का शव बरामद किया गया है. पुलिस शव बरामद कर जांच में जुट गई है. पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि वैशाली जिले के अरारा गांव के रहने वाले संजय कुमार गोपालगंज में सीआईडी में कार्यरत थे. पुलिस ने बताया कि मौनिया चौक स्थित होटल के एक कमरे से संजय कुमार का शव बरामद किया गया है. इनके कमरे से शराब की कुछ बोतलें भी बरामद हुई हैं.

पुलिस के मुताबिक वे शनिवार से होटल में रह रहे थे. रविवार को गोरखपुर जाने की बात कहकर निकले थे और रात के साढे आठ बजे वे कमरे में लौट आए थे. सोमवार को बाहर नहीं निकले. गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार ने बताया कि सोमवार की शाम पांच बजे होटल मालिक को संजय कुमार की पत्नी ने फोन कर मोबाइल रिसीव नहीं करने की बात कही. उसके बाद होटल के कर्मचारियों ने कमरे का दरवाजे खुालवाने की कोशिश की. जब दरवाजा नहीं खुला तब इसकी सूचना पुलिस को दी गई.

पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है

उन्होंने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा. सूत्रों के मुताबिक, संजय शुगर बीमारी से भी पीड़ित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना प्रतिबंध लागू करने पर भड़के लोग, पुलिस स्टेशन फूंका और आग के हवाले की गाड़ियां, तीन को लगी गोली

Next Post

हॉस्पिटल में कराहता रहा, आंसू थम नहीं रहे थे: आदित्य

Next Post
हॉस्पिटल में कराहता रहा, आंसू थम नहीं रहे थे: आदित्य

हॉस्पिटल में कराहता रहा, आंसू थम नहीं रहे थे: आदित्य

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d