BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सीएम हेमंत सोरेन को हत्या की धमकी देने का मामला, जर्मनी और स्विट्जरलैंड को अनुरोध पत्र भेजने का आग्रह करेगी सीआईडी

by bnnbharat.com
December 31, 2020
in समाचार
सम्यक बदलाव एवं प्रगति की दिशा में आगे बढ़ रही है राज्य सरकार:मुख्यमंत्री
Share on FacebookShare on Twitter

रांची.:- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को हत्या की धमकी देने के मामले की जांच तेज हो गयी है. अब इस मामले में जर्मनी और स्विटरलैंड को अनुरोध पत्र भेजने के लिए सीआइडी द्वारा अदालत से आग्रह किये जाने का फैसला किया गया है. इस मामले की जांच सीआइडी कर रही है.

जानकारी के अनुसार मामले की गहराई से अनुसंधान और साइबर विशेषज्ञों से व्यापक विचार-विमर्श के बाद सीआइडी रांची के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) की अदालत में ‘लेटर रॉगेटरी’ (अनुरोध पत्र) जारी करने का आग्रह जल्द ही करेगी. चूंकि सीएम हेमंत सोरेन को जिन दो इ-मेल से धमकी दी गयी थी, उनके सर्वर का पता जर्मनी और स्विटजरलैंड का पाया गया है. इसलिए अदालत से यह अनुरोध पत्र जारी करने का अनुरोध किया जायेगा.

बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उनके परिजनों और करीबी अधिकारियों को हत्या की धमकी से संबंधित दो इ-मेल आठ और 17 जुलाई को मिले थे. इन दोनों इ-मेल की बाबत रांची के साइबर थाने में मामला दर्ज कराया गया था. बाद में इस मामले की जांच सीआइडी को सौंप दी गयी थी. मामले की जांच साइबर डीएसपी सुमित कुमार कर रहे हैं. जांच की मॉनिटरिंग एडीजी अनिल पाल्टा कर रहे हैं. सीआइडी ने अपनी जांच में पाया कि इन दोनों इ-मेल का सर्वर जर्मनी और स्विटजरलैंड में है. ये दोनों मेल मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का की मेल आइडी पर आये थे. दोनों की मेल आइडी एक ही थी. जांच में यह भी पता चला कि दोनों मेल प्रॉक्सी सर्वर से आये थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन ना करें, रात 10 बजे के बाद लाउड स्पीकर का प्रयोग निषेध- एसडीएम

Next Post

एससी आयोग के चेयरमैन ने भू-धंसान मामले में घटना स्थल का किया निरीक्षण

Next Post

एससी आयोग के चेयरमैन ने भू-धंसान मामले में घटना स्थल का किया निरीक्षण

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d