BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सरकार के नाम पर सर्कस चल रहा है: रक्षा मंत्री

by bnnbharat.com
June 8, 2020
in समाचार
सरकार के नाम पर सर्कस चल रहा है: रक्षा मंत्री
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कोविड-19 महामारी से निपटने को लेकर महाराष्ट्र की शिवसेना नीत गठबंधन सरकार की आलोचना करते हुए सोमवार को कहा कि ऐसा लगता है कि राज्य में सरकार के नाम पर सर्कस हो रहा है.

महाराष्ट्र के लिए एक डिजिटल रैली को संबोधित कर रहे राजनाथ सिंह ने कोविड-19 का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के दौरान अलग अलग जगहों पर फंसे हुए प्रवासी श्रमिकों की मदद के लिए अभिनेता सोनू सूद के कार्यों की सराहना की और शिवसेना द्वारा अभिनेता की आलोचना करने पर सवाल उठाया.

रक्षा मंत्री ने कहा, ”महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के कारण उत्पन्न हालात देखें तो सवाल उठता है कि क्या राज्य में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है ? क्या ऐसे हालात के लिए वहां सरकार बनी थी ? ये हो क्या रहा है ? ”उन्होंने कहा, ” महाराष्ट्र की सरकार तीन दलों की सरकार है, जो हो रहा है उसे देख कर लगता है कि सरकार के नाम पर सर्कस हो रहा है.”

रक्षा मंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार गठबंधन के एक साझीदार कांग्रेस के नेता राहुल गांधी कहते हैं कि हम सरकार में तो शामिल हैं, लेकिन निर्णय में शामिल नहीं हैं.

उन्होंने कहा ” इसका मतलब, संकट की घड़ी में सीधे अपना पल्लू झाड़ लेना है. राहुल गांधी ने यह कोई नयी बात नहीं कही है. कांग्रेस का यही चरित्र है और उनका शौक है बिना जिम्मेदारी के सत्ता.” सिंह ने कहा ”राजनीति केवल सत्ता का सुख भोगने के लिए नहीं की जाती है, राजनीति समाज और देश की सेवा करने के लिए की जाती है. ”

बीजेपी की महाराष्ट्र जन संवाद रैली को संबोधित कर रहे सिंह ने कहा कि विकास का जो दृष्टिकोण महाराष्ट्र सरकार के पास होना चाहिए, वो नहीं है. शिवसेना पर निशाना साधते हुए सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए बीजेपी और शिवसेना का गठबंधन हुआ, लेकिन गठबंधन के बाद सत्ता की लालसा में बीजेपी को धोखा दिया गया.

उन्होंने कहा, ” मैं बीजेपी के चरित्र को स्पष्ट करना चाहता हूं कि हम धोखा खा सकते हैं, लेकिन धोखा कभी दे नहीं सकते. बीजेपी की स्थापना के 4 दशक पूरे हो चुके हैं. 1984 में जहां बीजेपी को सिर्फ 2 सीटें प्राप्त हुई थीं, वहीं 2019 में बीजेपी ने लगातार दोबारा बहुमत प्राप्त कर सरकार बनाई. यह यात्रा हमने शान से तय की है.”

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भाजपा का डिजिटल रैली करना निंदनीय, दुर्भाग्यपूर्ण: शरद यादव

Next Post

LG ने बीजेपी के दबाव में पलटा फैसला: मनीष सिसोदिया

Next Post
LG ने बीजेपी के दबाव में पलटा फैसला: मनीष सिसोदिया

LG ने बीजेपी के दबाव में पलटा फैसला: मनीष सिसोदिया

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d