सीआईएसएफ की बस पर हमला हो गया है. यहां जम्मू के चड्ढा कैंप के पास सुबह करीब सवा चार बजे सीआईएसएफ के 15 जवानों को ड्यूटी पर ले जा रही बस पर आतंकियों ने हमला कर दिया.
अधिकारी ने कहा, “जम्मू के चड्ढा कैंप के पास सुबह करीब सवा चार बजे सीआईएसएफ के 15 जवानों को सुबह की शिफ्ट के लिए ड्यूटी पर ले जा रही बस पर आतंकियों ने हमला कर दिया. सीआईएसएफ ने आतंकी हमले को टाल दिया और जवाबी कार्रवाई की जिससे आतंकियों को भागने पर मजबूर होना पड़ा.”
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस कार्रवाई में सीआईएसएफ के एक एएसआई की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए.

