BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोयला चोरी को लेकर CISF और ग्रामीणों में झड़प, छानबीन में जुटी पुलिस

by bnnbharat.com
April 17, 2021
in समाचार
कोयला चोरी को लेकर CISF और ग्रामीणों में झड़प, छानबीन में जुटी पुलिस
Share on FacebookShare on Twitter

धनबाद(झरिया): बस्ताकोला कोल डंप में शनिवार की सुबह कोयला चोरी को लेकर सीआइएसएफ और चांदमारी मांझी बस्ती के आदिवासी ग्रामीणों में झड़प हो गई.

सीआइएसएफ के जवानों ने आदिवासी ग्रामीण महिलाओं पर लाठीचार्ज कर दिया. ग्रामीण महिलाएं भी जवानों पर पथराव कर दिया.

इस दौरान सोनी देवी मंझियाइन, इनके पति विकास कुमार, सोनी मरांडी, अंजली, अनिता कुमारी, पारो देवी सहित अन्य लोग जख्मी हो गए. ग्रामीणों के पत्थर से जवान अंबुज कुमार चोटिल हो गया. गंभीर रूप से जख्मी आदिवासी महिला सोनी देवी मंझियाइन और जवान अंबुज को एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है. सूचना पाकर धनसार पुलिस मौके पर पहुंची.

इसके बाद मामला शांत हुआ. दोनों पक्षों ने धनसार थाना में अलग-अलग शिकायत की है. मामले की छानबीन में पुलिस जुटी है.

आदिवासी महिलाओं पर लाठीचार्ज किए जाने से नाराज लोगों ने भाजपा के जिला मंत्री रवि मिश्रा व बिनोद सिंह के नेतृत्व में चांदमारी मार्ग को दो घंटा तक कोयला ट्रांसपोर्टिग ठप कर दिया.

लोगों का कहना है कि बेगुनाह आदिवासी महिलाओं पर कोयला चोरी का आरोप लगाकर बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज किया है.

बस्ती में आंदोलनकारियों, धनसार थाना पुलिस और बस्ताकोला प्रबंधन के बीच वार्ता हुई. बस्ताकोला कोलियरी के पीओ एके शर्मा ने घायलों का समुचित इलाज कराने की व्यवस्था कराने और ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो इसका प्रयास करने का आश्वासन दिया. इसके बाद ट्रांसपोर्टिग कार्य शुरू हुआ.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

डकैती मामला: पुलिस ने किया खुलासा, दोस्त ही निकला मास्टरमाइंड, 4 गिरफ्तार

Next Post

बेकाबू कोरोना को देखते हुए रेलवे ने जारी किया नया आदेश, देखें डिटेल्स..

Next Post
28 नवंबर से चलेगी हावड़ा बड़बिल स्पेशल ट्रेन

बेकाबू कोरोना को देखते हुए रेलवे ने जारी किया नया आदेश, देखें डिटेल्स..

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d